Home रुद्रप्रयाग रुद्रप्रयाग में फरिश्ता बनकर आई पुलिस, ऐसे वर्दीधारियों पर हमें गर्व है..

रुद्रप्रयाग में फरिश्ता बनकर आई पुलिस, ऐसे वर्दीधारियों पर हमें गर्व है..

कहते हैं कि पुलिस अपनी वर्दी का फर्ज निभाए, तो आम लोगों के बीच सम्मान मिलता है। ऐसा ही कुछ काम रुद्रप्रयाग पुलिस ने कर दिखाया है। रुद्रप्रयाग में पुलिस एक असहाय व्यक्ति के लिए फरिश्ता बन कर आई। दरअसल तिलवाडा के पास मन्दाकिनी नदी मे पुलिस ने देखा गया कि एक व्यक्ति नदी में बहता जा रहा है। पुलिस कर्मी धर्मेंद्र सिंह और विजय कुमार द्वारा तुरंत ही एक्शन लिया गया। दोनों नदी में कूदे और उस व्यक्ति को पानी से बाहर निकाला गया। दोनों जवानों ने देखा कि व्यक्ति बेहोशी की हालत में है, यानी अभी जिंदगी की नई सांसें उस शख्स को मिल सकती थीं। दोनों जवानों ने बिना वक्त गंवाए उस व्यक्ति का प्राथमिक उपचार कराया और उसके बाद उसे जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया। इसके बाद डॉक्टरों के द्वारा उस व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अब वो स्वस्थ हैं और पुलिस का लाख लाख शुक्रिया अदा कर रहे हैं।
उनका नाम लाखी राम बताया जा रहा है, जो कि उछ्ना गांव के रहने वाले हैं। उनकी उम्र 55 साल की है। होश मे आने पर लाखी राम द्वारा बताया गया की वो अपनी बेटी के पास जा रहे थे कि रास्ते मे नदी में नहाने के लिए नदी मे उतरे। अचानक उनका पैर फिसला और बहाव तेज़ होने के कारण वो नदी मे बहने लगे कुछ देर बाद बेहोश हो गए। इसके बाद पुलिस वालों ने आकर उन्हें बचा लिया गया इसपर लाखी राम द्वारा रुद्रप्रयाग पुलिस का कोटि-कोटि धन्यवाद दिया गया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here