Home उत्तराखंड बड़ी खबर: गौरीकुंड में फिर हुआ भूस्खलन, दो बच्चों की हुई मौत;...

बड़ी खबर: गौरीकुंड में फिर हुआ भूस्खलन, दो बच्चों की हुई मौत; एक की हालत गंभीर

उत्तराखंड में भारी बारिश से तबाही का मंजर थमने का नाम नही ले रहा है। रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड में एक बार फिर से भूस्खलन हुआ है। बुधवार सुबह गौरीकुंड में एक बार फिर से लैंडस्लाइड हुई है और इसमें दो बच्चों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक इस भूस्खलन की चपेट में तीन नेपाली मूल के बच्चे आए थे, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों में दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक का इलाज जारी है।

रुद्रप्रयाग जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया कि बुधवार सुबह गौरीकुंड के गौरी गांव में भूस्खलन हुआ। नेपाली मूल के तीन बच्चे भूस्खलन की चपेट में आने से दब गए। तीनों बच्चों को स्थानीय पुलिस, एनडीआरएफ व स्थानीय लोगों की मदद से गौरीकुंड हॉस्पिटल में उपचार हेतु लाया गया। जहां दो बचो को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया एक बचे का उपचार किया जा रहा है।

जैसा की आपको पता है की इससे पूर्व केदारनाथ यात्रा मार्ग के महत्वपूर्ण पड़ाव गौरीकुंड में 3 अगस्त को भी भूस्खलन हुआ था। 3 अगस्त की रात भारी मूसलाधार बारिश के बाद आए भूस्खलन की चपेट में आकर 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग लापता हैं। इस भूस्खलन में लापता हुए 20 लोगों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here