Home रुद्रप्रयाग रुद्रप्रयाग का लाल शरहद पर देश के लिए शहीद, मार गिराये 9...

रुद्रप्रयाग का लाल शरहद पर देश के लिए शहीद, मार गिराये 9 आतंकवादी

अपने देश का यही एक विभाग है, जिसके रण बांकुरे अन्तिम सांस तक सेवा करता है, सरकार इनके लिए जितना करे, उतना कम ही है। एक तरफ पूरा देश कोरोना से लड़ रहा है तो दूसरी तरफ भारतीय सेना आतंकवादियों से लड़ रही है जहां आज देश के 5 जवान शहीद हो गए हैं जिसमें उत्तराखंड की 2 जवान भी शामिल थी। बात करें रुद्रप्रयाग की तो अभी तक रुद्रप्रयाग के कई बेटो ने देश के लिए अपनी कुर्बानी दी है। वहीं बुरी खबर है कि रुद्रप्रयाग का एक लाल देवेन्द्र सिंह भी इस मुठभेड़ में शहीद हो गए हैं जबकि दूसरा जवान पौड़ी का है।

पढिये: कश्मीर में 9 आतंकियों को मारने के बाद 5 जवान शहीद, उत्तराखंड के दो जवान भी शामिल

मिली जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में भारतीय सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में सेना के पांच जवान शहीद हो गए। सेना ने 9 घुसपैठियों को मार गिराया। जवान देवेंद्र सिंह रुद्रप्रयाग निवासी है। इस खबर से उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई है और शहीद के परिवार में कोहराम मच गया है। भगवान् इनको अपने चरणों में स्थान दे और इनके परिवार को इनका वियोग सहन करने की शक्तिपर्दान करे. वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शहीदो की आत्मा की शांति की कामना की।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here