Home उत्तरकाशी उत्तरकाशी में लॉकडाउन उलंघन पर AE ने 6 महीने की बच्ची और...

उत्तरकाशी में लॉकडाउन उलंघन पर AE ने 6 महीने की बच्ची और 3 साल के बच्चे पर किया मुकदमा, सस्पेंड

होम क्वारंटाइन के उल्लंघन के आरोप में राजस्व पुलिस में छह माह के बच्चे और तीन साल की एक बच्ची के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। आनन फानन में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने संबंधित क्षेत्र के कोविन-19 मजिस्ट्रेट गिरीश सिंह राणा को निलंबित किया। आपको बतादें कि कोविन-19 मजिस्ट्रेट गिरीश सिंह राणा सिंचाई खंड उत्तरकाशी में सहायक अभियंता के पद पर तैनात हैं। जुवेनाइल एक्ट के तहत आठ वर्ष से कम उम्र के बच्चों पर कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं हो सकता है।

यह भी पढ़ें: समाजसेवी रोशन रतूड़ी ने भारत भिजवाया था टिहरी के युवक का शव, सरकार ने वापस लौटाया। देखें विडियो

लॉकडाउन होने के दौरान चिन्यालीसौड़ राजस्व क्षेत्र के एक गांव में पंचकुला हरियाणा से एक परिवार अपने दो बच्चों के साथ गांव पहुंचा। इस परिवार को होम क्वारंटाइन के निर्देश दिए गए थे। आरोप है कि परिवार ने होम क्वारंटाइन का पालन नहीं किया। इसकी शिकायत जिलाधिकारी तक पहुंची। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के आदेश पर कलक्ट्रेट ओसी चतर सिंह चौहान ने चिन्यालीसौड़ तहसील क्षेत्र में होम क्वारंटाइन का पालन न करने वाले 51 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। इसमे चार लोग थाना धरासू क्षेत्र के थे। जिनके खिलाफ रेगुलर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। लेकिन, 47 लोग राजस्व क्षेत्र के थे। इसी 47 लोगों की सूची में एक छह माह का बच्चा और एक तीन साल की बच्ची का नाम और उनके माता पिता का नाम भी शामिल था।

ये भी पढ़ें: खतरा! मरकज से निकले 1200 जमातियों का अभी तक सुराग नहीं, तलाश में भटक रही पुलिस


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here