Home देश प्रधानमंत्री मोदी के देश के संबोधन की ये हैं बड़ी बातें, 3...

प्रधानमंत्री मोदी के देश के संबोधन की ये हैं बड़ी बातें, 3 मई तक बड़ा भारत में लॉकडाउन

प्रधानमंत्री मोदी का लॉकडाउन पर देश के साथ संबोधन शुरू हो चुका है। भारत अबतक अपनी जनता के त्याग की वजह से कोरोना से होने वाले नुकसान को कम कर पाया है, सभी ने भारत को बचाया है, मुझे पता है सबको बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। लेकिन आप अनुसाशित सिपाही की तरह अपने कर्तव्य निभा रहे हैं। बाबा साहब की जयंती पर ये उन्हें सबसे बड़ा तौफा है। बाबा साहब को नमन करता हूँ। लोग जितने संयम से अपने त्यौहार घरों में रहकर मना रहे हैं यह बहुत ही बड़ी बात है। भारत में कई राज्यों में नये वर्ष की शुरुआत भी हुई है।

लगभग सभी सार्वजनिक स्थल पहले ही बंद कर दिए गए थे। भारत ने बिलकुल सही समय पर लॉकडाउन कर दिया था। भारत अन्य देशों की अपेक्षा बहुत अच्छी स्थिति में है। 550 केस आते ही 21 दिन का लॉकडाउन कर दिया गया था। सोशल डिस्टेंसिंग से हम इसे रोकने में सफल रहे हैं। देश को आर्थिक नुकसान बहुत बड़ा हुआ है लेकिन देश के लोगों का जीवन इससे कई  ज्यादा महत्वपूर्ण है।

हमने हर दिन अनेक राज्यों में बात की और सबका यही सुझाव है कि लॉकडाउन को बढ़ाया जाए। और अधिकतर राज्य इसे अपने यहाँ लागू भी कर चुके हैं। इसलिए सुझावों को देखते हुए हमने यह तय किया गया है कि अब लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाया जाए। कहीं भी अब नए हॉटस्पॉट नहीं बनने चाहिए इसलिए सभी को कठोरता से इसे निभाना है। 20 अप्रैल तक हर राज्य और जिलों को बड़ी बारीकी से इस दौरान परखा जाएगा। जो जिले इस अग्निपरीक्षा में सफल होंगे उन जगह 20 अप्रैल के बाद कुछ रियायत दी जायेगी पर वो नियम भी बहुत सख्त होंगे। और अगर इस दौरान उस जिले में कोरोना बढ़ता है तो अनुमति को तुरन्त वापस भी ले लिया जाएगा।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के माध्यम से हम गरीबों का हर संभव मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। रबी की फसल भी इस समय कट रही है हम सबका यही प्रयास है कि किसानों को कम से कम नुकसान हो। देश में 610 अस्तपाल ऐसे हैं जहाँ सिर्फ कोरोना का इलाज चल रहा है। युवा वैज्ञानिकों से आग्रह है कि आप आगे आयें और कोरोना की वैक्सीन बनाने में और भी ज्यादा प्रयास करैं। बुजुर्गों को हमें ज्यादा देखभाल करनी है। घर में बने मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करैं। इम्युनिटी को बढ़ाने की कोशिश करैं। आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप जरुर डाउनलोड करैं। जितना हो सके उतना गरीबों की देखरेख करैं। अपने व्यवसाय में अपने साथ वाले लोगों के प्रति संवेदना रखें, किसी को नौकरी से न निकालें। कोरोना वारियर्स का सम्मान करैं।

देश में 21 दिन के लॉकडाउन का पहला चरण आज यानी 14 अप्रैल को खत्म होने जा रहा है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने पहले ही इस बात के संकेत दे दिए हैं कि लॉकडाउन कुछ दिन के लिए और बढ़ाया जा सकता है। लॉकडाउन का दूसरा चरण कितने दिन का और कैसा होगा इसका ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर सकते हैं। पीएम मोदी आज सुबह 10 बजे देश के नाम संदेश देंगे। आपको बड़ा दें जबसे भारत में  कोरोना  का संकट खड़ा हुआ है ये चौथा मौका है जब पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया।

यह भी पढें: लॉकडाउन इफेक्ट: उत्तराखंड में बुजुर्ग महिला की मौत पर नही था कोई चिता देने वाला, और फिर…

लॉकडाउन के दूसरे चरण में सरकार छोटे व मझोले उद्योगों को खोल सकती है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है, जब लॉकडाउन है, तो जिंदगी थमनी नहीं चाहिए। इस बीच, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, अरुणाचल प्रदेश , मेघालय व मिजोरम ने भी 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। इसके अलावा ओडिशा, पंजाब, महाराष्ट्र, तेलंगाना, प. बंगाल, कर्नाटक पहले ही लॉकडाउन को बढ़ाने की घोषणा कर चुके हैं।

यह भी पढें: भीरी के कपिल लॉकडाउन में बने पूरी केदारघाटी के लिए प्रेरणास्रोत, हर रोज करते हैं ये काम

बीते दिनों एक बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे समेत करीब 10 मुख्यमंत्रियों ने लॉक डाउन बढ़ाने का सुझाव दिया था। लॉकडाउन ने कोरोना की चेन तोड़ दी है, लेकिन 20 दिन में मरीजों की तादाद करीब 18 गुना बढ़ी और मौतें 61 गुना हो चुकी है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here