Home उत्तराखंड लॉकडाउन इफेक्ट: उत्तराखंड में बुजुर्ग महिला की मौत पर नही था कोई...

लॉकडाउन इफेक्ट: उत्तराखंड में बुजुर्ग महिला की मौत पर नही था कोई चिता देने वाला, और फिर…

कोरोना संक्रमण से हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। दुनियांभर में संक्रमण का आँकड़ा बढकर अब 17 लाख के आसपास हो गया है और जिससे 1 लाख से अधिक मौत भी हो चुकी हैं। भारत मे भी संक्रमण का आंकड़ा 7500 से ज्यादा हो चुका है। एक रिपोर्ट के अनुसार अगर भारत ने सही वक्त पर लॉकडाउन न किया होता तो अब तक यह आँकड़ा 2 लाख से अधिक हो चुका होता।

यह भी पढिये: भीरी के कपिल लॉकडाउन में बने पूरी केदारघाटी के लिये प्रेरणास्रोत, हर रोज करते हैं ये काम

लॉकडाउन से जहाँ भारत को बड़ा फायदा हुआ है वहीं कुछ ऐसे नुकसान भी हुये हैं कि जिसकी टीस ताउम्र उसे याद रहेगी। ऐसे ही एक वाकये से आपको रुबरु करा रहे हैं। नैनीताल जिले के मधुवन कॉलोनी निवासी 93 वर्षीय दुर्गा देवी की जिनका शनिवार की सुबह बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके दो बेटे हैं। एक बेटा नरेंद्र सिंह फरीदाबाद है। वहीं दूसरा बेटा पृथ्वी सिंह दिव्यांग है। जो लॉकडाउन से पहले वह बेटी के पास दिल्ली चले गए थे।

यह भी पढिये: घर पहुंचने पर कोविड के दादा नत्थे सिंह, दादी विमला देवी खशी से फूले नहीं समा रहे हैं

मां दुर्गा देवी के निधन की जानकारी वृद्धा के दोनों बेटों से फोन पर बात करके दी गई, लेकिन लॉकडाउन के चलते मां के अंतिम संस्कार में वो चाहकर भी न आ सके। इसके बाद उनके पड़ोसियों ने मिलकर ये निर्णय लिया कि वो सब दुर्गा देवी का अन्तिम संस्कार करेंगे। पुलिस की अनुमति मिलने पर कॉलोनी निवासी नंदन सिंह, बलवंत सिंह, गोविंद सिंह रावत, धन सिंह, दलीप सिंह और हीरा सिंह आदि ने दुर्गा देवी का अंतिम संस्कार किया। वृद्धा को मुखाग्नि उनके पड़ोसी नंदन सिंह ने दी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here