Home उत्तराखंड उत्तराखंड: बरात में भिड़ गए बराती-घराती, चार लोगों के फटे सिर…14 लोग...

उत्तराखंड: बरात में भिड़ गए बराती-घराती, चार लोगों के फटे सिर…14 लोग जख्मी, वापस लौटी बरात

उधमसिंहनगर ज़िले के रुद्रपुर में बरात में डीजे और शादी की रस्म को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग आपस में भिड़ दिए। जिसमें चार लोगों के सिर फट गए जबकि दूल्हा सहित 14 लोग चोटिल हो गए। घटना से नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार रविंद्रनगर निवासी एक महिला की बेटी का 19 अप्रेंल की रात विवाह होना था। किच्छा की पंत कालोनी से  बरात आई थी। दूल्हा 70 लोगों के साथ बरात लेकर रात करीब 10 रवींद्रनगर पहुंचा था। वधु पक्ष ने बरातियों का स्वागत किया। रात में समय अधिक होने से डीजे बंद करने पर वर पक्ष के लोग नाराज हो गए और हंगामा काटने लगे। डीजे का मामला जैसे तैसे शांत हो गया। लेकिन विवाह से पहले आयोजित रस्म में वर और वधु पक्ष के बीच फिर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई और मारपीट होने लगी।

वधु पक्ष का आरोप है कि बरातियों ने मंडप तोड़ दिया। खानपान के सारे बर्तन फेंक दिए और टेंट भी तहस नहस कर डाला। मारपीट में वधु पक्ष के आशीष, कपिल, मिलन समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए। वर पक्ष से दूल्हा सहित 14 लोग चोटिल हो गए।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here