Home उत्तराखंड उत्तराखंड: 18 की उम्र में सेना में भर्ती हो गये थे शहीद...

उत्तराखंड: 18 की उम्र में सेना में भर्ती हो गये थे शहीद बृजेश, खबर सुनते ही गश खाकर बेहोश हुई मां

उत्तराखंड को यूं ही देवभूमि नहीं कहा जाता है। यहां के वीर जवान देश के लिए अपनी जान की बाजी लगाने से कभी पीछे नहीं हटते है। देर रात कुमाऊं रेजीमेंट के जवान बृजेश सिंह रौतेला उम्र 23 के शहीद होने की खबर ने हर किसी को झकझोर दिया है। शहीद होने की खबर मिलते ही उसके पैतृक गांव सरना गमगीन हो उठा। बेटे की शहादत के बाबद परिजनों में कोहराम मच गया। बृजेश की मां बेटे को खोने से गश खाकर गिर पड़ी। बचपन से ही फौजी पिता के जाबांज पुत्र बृजेश सिंह में सैनिक बन देशसेवा करना चाहता था। आगे पढ़ें:

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के लिए दुखद खबर: खाई में गिरा आर्मी का ट्रक, उत्तराखंड के 2 जवान शहीद

मात्र 17 वर्ष चार माह की उम्र में वहा रानीखेत के ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान में सेना भर्ती रैली शामिल हो गया। देश सेवा के जज्बे ने उसकी दौड़ पूरी कर ली, लेकिन तभी उम्र कम होने पर उसे सेना के अधिकारियों ने उसे अगली बार प्रयास करने का दिलासा देकर वापस भेज दिया। वीर बेटे की शहादत पर मां पुष्पा देवी, बड़े भाई अमित, छोटी बहन कल्पना का रो रो कर बुरा हाल है। आज मौसम खराब होने के कारण विमान उड़ान नहीं भर सका है। ऐसे में पार्थिक शरीर शुक्रवार तक पहुंचने की उम्मीद है। बेटे को खोने से मां रोती बिलखती बेहोश हो गई। होश आता तो जांबाज पुत्र के किस्से याद कर फिर गश खाकर गिर पड़ती। सेना मेडल प्राप्त पिता दलवीर सिंह ने बताया कि बृजेश को बचपन से ही सेना में कमांडो बनने का शौक था। छोटी सी उम्र में वह देश के लिए शहीद हो गया।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: रोहित के अंतिम शब्द “नहाने का मजा तभी है जब तक बॉडी फूूलकर बाहर न आये”


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here