Home जुर्म Crime: माँ ने नशे में घर पहुंचे बेटे को डांटा… तो कलयुगी...

Crime: माँ ने नशे में घर पहुंचे बेटे को डांटा… तो कलयुगी बेटे ने गुस्से में पेट में घोंपा चाकू

मामला उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले का है, यहाँ बुधवार की रात करीब आठ बजे हाटा कोतवाली के गड़ेरीपट्टी गांव में एक सौतेले बेटे ने मां के पेट में चाकू घोंप दिया। गंभीर हालत में परिजन उसे हाटा सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाटा कोतवाली के सिकटिया गड़ेरीपट्टी गांव का रहने वाला 25 वर्षीय दीपलाल बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे अपने घर पहुंचा। बताया जा रहा है कि उसकी 47 वर्षीय सौतेली मां मंजू उसे नशे में धुत होने की वजह से डांटने लगी। इसी बात से नाराज होकर दीपलाल ने सब्जी छीलने वाला चाकू उसके पेट में घोंप दिया। इससे मंजू देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके पति श्रीकांत प्रसाद और परिवार के लोग उन्हें लेकर हाटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिवार के लोग मंजू देवी के शव को लेकर घर चले गए। सूचना मिलने पर पहुंची हाटा कोतवाली की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर थाने चली गई।

कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया गया है। वह शराब के नशे में है। इसलिए उससे सुबह पूछताछ की जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

बताया जा रहा है कि हत्यारोपी बाहर मजदूरी करता है। कुछ दिनों से घर पर था। वह सुबह मोबाइल के लिए परिवारवालों से झगड़ा कर रहा था। उसके बाद घरवालों ने एक सादा मोबाइल कहीं से खरीदकर दे दिया। उसके बाद वह घर से कहीं चला गया। शाम को नशे की हालत में पहुंचा। कहा जा रहा है कि वह सिमकार्ड और रिचार्ज के लिए झगड़ा करने लगा। सौतेली मां उसे शराब पीकर आने के लिए नाराज हुई तो बात बढ़ गई। उसके बाद उसने सब्जी छीलने वाले छिलनी को उसके पेट में घोंप दिया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here