Home उत्तराखंड उत्तराखंड की बेटी वंदना अपने परिवार पर जातिसूचक शब्दों के हमलों से...

उत्तराखंड की बेटी वंदना अपने परिवार पर जातिसूचक शब्दों के हमलों से आहत… कही ये बात

जब कोई खिलाड़ी भारत की जर्सी पहले मैदान पर होता है, तो वो देश के कर एक नागरिक का प्रतिनिधित्व कर रहा होता है। अगर उसी खिलाड़ी को उसी के देशवासियों द्वारा समर्थन न मिले तो ये बेहद दुखद है। कुछ ऐसा ही इन दिनों भारत की स्टार हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के साथ हुआ। वंदना कटारिया, ओलंपिक में भारत के लिए हॉकी में हैट्रिक गोल करने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी। और कांस्य पदक मैच में भी उन्होंने शानदार गोल किया जिसके बाद उनके शानदार खेल की बदौलत ही आज भारत की महिला हॉकी इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करवा पायी है।

उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, कार गहरी खाई में गिरने से नवविवाहित दम्पति की मौत

अर्जेंटीना ने भारत को सेमीफाइनल में 2-1 से हरा दिया था। इसके बाद जो कुछ हुआ ये खेल के लिए बेहद शर्मनाक है। हॉकी की स्टार खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर पर उनके परिजनों को कुछ लोगों ने जान से मारने की धमकी दी और वंदना पर जातिसूचक टिपण्णी भी की गयी। वंदना के भाई चन्द्रशेखर ने कहा था कि हमने 3-4 युवा लड़कों को पटाखे फोड़ते देखा और वे हमारे घर के बाहर नाच रहे थे। उन्होंने कहा कि मेरी जाति के लोग नेशनल टीम में कैसे खेलते हैं ?’ उन्होंने आगे कहा, ‘हमारा परिवार काफी डरा हुआ है क्योंकि उन्होंने हमें जान से मारने की भी धमकी दी है। हमने मामले की पूरी जानकारी देते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

महिला हॉकी खिलाड़ी टेटे के घर की तस्वीरें हुईं वायरल, लोगों के मुंह से निकली आह

चन्द्रशेखर ने आगे कहा, ‘ उनमें से दो हॉकी खिलाड़ी हैं और उनकी हमसे दुश्मनी है। लेकिन ओलंपिक में राष्ट्रीय टीम की हार पर इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है। इनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। इन सबके बाद अब उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया भी सामने आयी हैं और उन्होंने कहा कि वह उन लोगों का शुक्रिया करती हैं, जो इस बुरे दौर में मेरे और मेरे परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने कुछ लोगों से अपील की है कि वह पहली कुछ घटनाओं से ही काफी आहत हैं। ऐसे में वो लोग उनकी और उनके परिवार की और दिक्कत न बढ़ाएं। इससे उनको और उनके परिवार को तकलीफ होती है।

यह भी पढ़ें: VIDEO: आपके दिल को छू लेगा भारतीय महिला हॉकी टीम से प्रधानमंत्री मोदी का ये वार्तालाप

ट्वीटर से जारी बयान में वंदना कटारिया ने कहा कि उनके नाम से सोशल मीडिया पर अनेक फेंक एकाउंट बना लिए गए हैं। जिनसे कई चीजों को लगातार शेयर किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसे एकाउंट पर वह ध्यान न दें और उनकी शिकायत करें, क्योंकि इससे उन्हें और उनके परिवार को परेशानी हो रही है। ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाने वाली वंदना कटारिया को ग्राफिक एरा डीम्ड विवि 11 लाख रुपये का पुरस्कार दिया है। वहीँ बीते दिन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार की ओर से वंदना को 25 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

ओलम्पिक में हारने के बाद भी 11 कुमाऊं रेजीमेंट के सूबेदार मेजर को दुनिया कर रही है सलाम


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here