Home उत्तराखंड अच्छी खबर: वंदना कटारिया को मिलेगी 25 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि,...

अच्छी खबर: वंदना कटारिया को मिलेगी 25 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि, जल्द लागू होगी खेल नीति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ओलंपिक में महिला हॉकी टीम की सदस्य राज्य की निवासी वंटना कटारिया को पच्चीस लाख रुपए देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वंटना कटारिया के प्रदर्शन को गर्व करने वाला बताया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि में गर्व है कि टोक्यो ओलिंपिक खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन में उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया का शानदार योगदान रहा है।  शीघ्र ही हमारे राज्य में एक नई एवं आकर्षक खेल नीति लागू की जाएगी। आगे पढ़ें:

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, कार गहरी खाई में गिरने से नवविवाहित दम्पति की मौत

सीएम ने वंदना कटारिया को पच्चीस लाख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है। सीएम ने कहा है कि राज्य के युवाओं को प्रोत्साहन दिया जाएगा। खेल नीति जल्द लागू करने के संबंध में सीएम ने कहा है कि, इस नीति में विशेष रूप से हमारे युवाओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा का विकास करने हेतु उचित आर्थिक प्रोत्साहन का प्रावधान होगा। हमारा प्रयास होगा कि प्रदेश के कोने कोने में वंदना जैसी प्रतिभा के द्वीप प्रज्ज्वलित हों।

यह भी पढ़ें: VIDEO: आपके दिल को छू लेगा भारतीय महिला हॉकी टीम से प्रधानमंत्री मोदी का ये वार्तालाप


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here