Home उत्तराखंड VIDEO: आपके दिल को छू लेगा भारतीय महिला हॉकी टीम से प्रधानमंत्री...

VIDEO: आपके दिल को छू लेगा भारतीय महिला हॉकी टीम से प्रधानमंत्री मोदी का ये वार्तालाप

टोक्यो ओलंपिक में महिला हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेले जा रहे मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम को निराशा हाथ लगी है। ब्रिटेन की टीम से 4-3 से भारतीय महिला हॉकी टीम ने मैच गंवा दिया है। हांलाकि, इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैच के बाद ट्वीट कर भारतीय महिला हॉकी टीम का हौंसला बढ़ाते हुए उनपर गर्व जताया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों के साथ फोन पर बात की। इस दौरान हॉकी खिलाड़ियों की आंखे नम हो गई। हालांकि पीएम मोदी ने उनका हौसला बढ़ाते हुए उनकी फाइटिंग स्पिरिट की तारीफ की। पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से फोन पर बात करते हुए उनके प्रदर्शन की तारीफ की।

ओलम्पिक में हारने के बाद भी 11 कुमाऊं रेजीमेंट के सूबेदार मेजर को दुनिया कर रही है सलाम

इस दौरान खिलाड़ियों की आंखे नम हो गई। पीएम मोदी ने कहा, ”पदक नहीं आ सका लेकिन आपका पसीना देश की करोड़ों बेटियों की प्रेरणा बन गया है। मैं टीम के सभी साथियों और आपके कोच को बधाई देता दूं। ”इस दौरान पीएम मोदी ने नवनीत कौर को लगी चोट के बारे में भी जानकारी ली। खिलाड़ियों ने बताया कि नवनीत कौर को आंख पर चोट लगी है और 4 टांकें लगाने पड़े हैं। पीएम मोदी ने कहा, ”आप निराश मत हों, देश आप पर गर्व कर रहा है। आप लोगों की मेहनत से ही हॉकी की पहचान पुर्नजीवित हो रही है। भारतीय महिलाओं ने सेमीफाइनल में पहुंचकर अपना नाम इतिहास में दर्ज करा दिया था।

यह टीम का सिर्फ तीसरा ओलिंपिक था जिसमें उन्होंने अपने खेल से पूरे विश्व को प्रभावित किया और अपनी अमिट छाप छोड़ी। कांस्य पदक के मैच में ग्रेट ब्रिटेन ने भारत को कड़े और रोचक मुकाबले में 4-3 से हरा दिया। भारत ने दो गोल से पिछड़ने के बाद वापसी की थी, लेकिन पदक नहीं जीत सकी। भारतीय महिला टीम ने पांच मिनट के भीतर तीन गोल किए। गुरजीत कौर ने 25वें और 26वें मिनट में जबकि वंदना कटारिया ने 29वें मिनट में गोल दागे। ब्रिटेन के लिए एलेना रायेर ने 16वें, साारा रॉबर्टसन ने 24वें, कप्तान होली पीयर्ने वेब ने 35वें और ग्रेस बाल्डसन ने 48वें मिनट में गोल किए।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड से बड़ी खबर: हाईकोर्ट के जवाब तलब के बाद, शिक्षा मंत्री का बयान..बन्द हो सकते हैं स्कूल


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here