Home खेल महिला हॉकी खिलाड़ी टेटे के घर की तस्वीरें हुईं वायरल, लोगों के...

महिला हॉकी खिलाड़ी टेटे के घर की तस्वीरें हुईं वायरल, लोगों के मुंह से निकली आह

अब तक भी शायद ही कोई भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों को उनके नाम से जानता होगा। लेकिन, आज पूरा देश इन लड़कियों के जज्बे को सलाम कर रहा है और उन्हें पहचान भी रहा है। अब हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है। भले ही भारतीय महिला हॉकी टीम टोक्यो ओंलंपिक में इतिहास रचने से चूक गईं हों, लेकिन इस स्तर तक उनका पहुंचना ही देश के लिए किसी सम्मान से कम नहीं है। लोग अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उनके लिए गर्व महसूस कर रहे हैं और उनके जज्बे का सम्मान कर रहे हैं। लेकिन, दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर जब महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी के घर की तस्वीरें वायरल हुईं, तो ये देखकर लोगों का दिल टूट गया। आगे पढ़ें:

यह भी पढ़ें: VIDEO: आपके दिल को छू लेगा भारतीय महिला हॉकी टीम से प्रधानमंत्री मोदी का ये वार्तालाप

सोशल मीडिया पर जब लोगों ने सलीमा टेटे के घर की ये तस्वीरें देखीं तो वो हैरान रह गए। और कहने लगे की देश को सम्मान दिलाने वाले प्लेयर के घर की ऐसी हालत कैसे हो सकती हैं। एक यूजर ने तो पीएम मोदी को टैग करते हुए लिखा- सर, देखो, ओलम्पिक में देश का मान बढ़ाने वाली लडकी का महल।’ बता दें कि, टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक के मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम पदक से चूक गई।

ओलम्पिक में हारने के बाद भी 11 कुमाऊं रेजीमेंट के सूबेदार मेजर को दुनिया कर रही है सलाम


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here