Home देश अब बिना पास के किसी भी राज्य में जाएं, 8 जून से...

अब बिना पास के किसी भी राज्य में जाएं, 8 जून से खुलेंगे होटल्स, मॉल और रेस्टोरेंट

लॉकडाउन को लेकर देश से बड़ी खबर है। देश में लॉकडाउन 1 महीने कर बढ़ा दिया गया लेकिन कई गतिविधियों में छूट दी गई है। बता दें कि देश में लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ा दिया गया है। बड़ी खबर ये भी है कि अब एक राज्य से दूसरे राज्य जाने के लिए पास की जरुरत नहीं होगी। बाकी ये राज्य सरकार के ऊपर है कि वो किसी अन्य राज्य के लोगों को आने की अनुमति देती है या नहीं। ये बाकी फैसला केंद्र सरकार ने राज्य सरकार के ऊपर छोड़ा है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड से दुखद खबर: नदी में तैरता मिला ITBP जवान का शव, एक हफ्ते से था लापता

वहीं रात 9 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। सामाजिक आयोजनों पर पाबंदी जारी रहेगी। शर्तों के साथ 8 जून से धार्मिक स्थल खोलने की इजाजत दे दी गई है। तो वहीं 8 जून से होटल्स और रेस्टोरेंट भी खोले जाने की इजाजत है। वहीं 8 जून से मॉल खोलने की इजाजत दे दी गई है। स्कूल-कॉलेज खोलने को लेकर अभी फैसला नहीं किया गया है।

यह भी पढ़िये: IAS वन्दना चौहान…आइये जानते है रुद्रप्रयाग की नयी डीएम साहिबा के बारे में।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here