Home उत्तरकाशी टिहरी में खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के छह सदस्यों...

टिहरी में खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

आज सुबह १० बजे एक कार देहरादून-उत्तरकाशी मोटर मार्ग पर मौरियाणा टॉप के पास गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें परिवार के चार बच्चों समेत छह की मौत हो गयी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह लगभग दस बजे सहारनपुर से उत्तरकाशी जा रहे यात्रियों की कार देहरादून-उत्तरकाशी मोटर मार्ग पर मौरियाणा टॉप के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी है जिसमे चार बच्चों समेत दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गयी है जबकि दो पुरुष और दो बच्चे घायल हो गए। सभी लोग  वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए उत्तरकाशी जा रहे थे।

मृतकों के नाम 

1-रिजा (10 वर्ष) पुत्री सरफराज अहमद (छुटमलपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश)

2-तहरीम (32 वर्ष) पत्नी सरफराज अहमद (छुटमलपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश)

3-शहजादी (26 वर्ष) पत्नी अलाउद्दीन (छुटमलपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश)

4-नताशा (9 वर्ष) पुत्री सरफराज अहमद (छुटमलपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश)

5-शमी (ढाई वर्ष) पुत्री सरफराज अहमद (छुटमलपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश)

6-आतिया (07 माह) पुत्री अलाउद्दीन (छुटमलपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश)

घायलों के नाम 

1-सरफराज (36 वर्ष) अहमद पुत्र सईद अहमद (छुटमलपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश)

2-अलाउद्दीन (26 वर्ष) पुत्र खुर्शीद (छुटमलपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश)

3-मल्लिका (5 वर्ष) पुत्री अलाउद्दीन (छुटमलपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश)

4-तूबा (03 वर्ष) पुत्री अलाउद्दीन (छुटमलपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश)

 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here