Home देश बड़ी खबर: मुंबई में मजदूरों की हजारों की भीड़ इकठ्ठा, अफरा तरफी...

बड़ी खबर: मुंबई में मजदूरों की हजारों की भीड़ इकठ्ठा, अफरा तरफी का माहौल, आखिर कैसे सफल होगा लॉकडाउन?

कोरोना के खतरे के कारण देशभर में लॉकडाउन लागू चल रहा है। आज सुबह प्रधानमंत्री मोदी ने देश के नाम संबोधन में लॉकडाउन को 3 मई तक जारी रखने की बात कही है। इस बीच इस पूरे घटनाक्रम के बाद एक बड़ी खबर मुंबई से सामने आ रही है। मुंबई के बांद्रा में हजारों लोग सड़क पर उतर आए हैं। इतने सारे लोगों के सड़क पर आने से कोरोना के फैलने का खतरा बढ़ गया है। जानकारी के मुताबिक, ये लोग खाने की समस्या बता रहे हैं और घर भेजने की मांग कर रहे हैं। कोरोना से बुरी तरह प्रभावित मुंबई में इस कदर भीड़ का उमड़ना काफी डराने के अलावा चौंकाने वाला भी है।
यह भी पढ़िये: उत्तराखण्ड : 15 अप्रैल तक कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया तो होगा मुकदमा

अब तक मिली जानकारी के अनुसार भीड़ के रूप में जुटे ज्यादातर लोग दूसरे राज्यों के प्रवासी कामगार हैं। इन सभी की यह शिकायत है कि उन्हें यहां खाने-पीने की समस्या हो रही है इसलिए वो सभी अपने घर जाना चाहते हैं। फिलहाल ये लोग बांद्रा स्टेशन के पास इकट्ठा हुए हैं और पुलिस इनको काबू करने में नाकामयाब साबित हो रही है।

यह भी पढ़िये: रुद्रप्रयाग में तैनात पहाड़ की इस बेटी ने कोरोना के कारण शादी की स्थगित, पेश की नयी मिसाल

इस पूरी घटना पर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि बांद्रा स्टेशन पर वर्तमान स्थिति, मजदूरों को हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि सूरत में हाल में कुछ मजदूरों ने दंगा किया था। केंद्र सरकार उन्हें घर पहुंचाने को लेकर फैसला नहीं ले पाई। आदित्य ठाकरे ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है। प्रवासी मजदूर खाना और शेल्टर नहीं चाहते हैं, वे घर जाना चाहते हैं।

आपको बता दें इस वक्त पूरे देश में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र से ही निकलकर सामने आ रहे हैं। अबतक राज्य में कोरोना के कुल 2334 मरीज  हैं। इसमें से 217 मरीज ठीक हो चुके हैं और कोरोना के चलते 160 लोगों की मौत हो चुकी है। बात अगर मुंबई की करैं तो यहाँ कोरोना के 1000 से अधिक मामले सामने आए हैं और 100 से ज्यादा लोगोें की मौत भी अबतक हो चुकी है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here