Home उत्तराखंड उत्तराखण्ड: केदारनाथ में रातभर बर्फबारी, सवेरे दिखी हर तरफ बर्फ की सफेद...

उत्तराखण्ड: केदारनाथ में रातभर बर्फबारी, सवेरे दिखी हर तरफ बर्फ की सफेद चादर..

उत्तराखंड में बर्फबारी के साथ ही ठण्ड ने दस्तक दे दी है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के आसपास की पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई। केदारनाथ धाम में जब सवेरे लोग नींद से जागे तो यहां चारों और बर्फ की चादर बिछी हुई थी। आज सुबह भी बर्फ़बारी हुई। धाम में दो इंच तक बर्फ जम गयी है। मौसम विभाग के अनुसार यह सिलसिला आज भी बना रहेगा राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फ़बारी का सिलसिला जारी रह सकता है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड: छुट्टियों पर घर आए सेना के जवान की डूबने से मौत, 2015 में कुमांऊ रेजीमेंट में हुये थे भर्ती

बदरीनाथ धाम में न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री नीचे है। केदारनाथ में न्यूनतम तापमान शून्य से दो डिग्री कम और अधिकतम छह से सात डिग्री के बीच है। सुबह-शाम पाला जमने से वाहनों के लिए भी दिक्कत बढ़ गई है। बदरीनाथ धाम में यात्रियों के लिए नगर पंचायत ने अलाव की व्यवस्था की है। जोशीमठ के उप जिलाधिकारी अनिल चन्याल ने बताया कि धाम में तीन हजार तक यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड: खेत में मिला महिला का अर्द्धनग्न शव, दुष्कर्म कर हत्या की आशंका


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here