Home उत्तराखंड उत्तराखण्ड: छुट्टियों पर घर आए सेना के जवान की डूबने से मौत,...

उत्तराखण्ड: छुट्टियों पर घर आए सेना के जवान की डूबने से मौत, 2015 में कुमांऊ रेजीमेंट में हुये थे भर्ती

छुट्टी पर घर आए सैनिक पुष्पेंद्र की हरिपुरा जलाशय में डूबने से मौत हो गई। इधर सैनिक पुष्पेंद्र की मौत की खबर सुन कर क्षेत्र में कोहराम मच गया तो वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि दिनेशपुर के कूल्हा गांव के रहने वाले सैनिक पुष्पेंद्र सिंह नयाल रात खाना खाने के बाद अपने घर के समीप जलाशय टहलने गया था और अंधेरा होने के कारण पैर फिसलकर जलाशय में गिर गया जहां पानी में डूबने से मौत हो गई। आपको बता दे की दिनेशपुर के कूल्हा गांव के पुष्पेंद्र सिंह नयाल जो 2015 में कुमांऊ रेजीमेंट में भर्ती हुआ था। वर्तमान में वह 13 राष्ट्रीय राइफल में सैनिक था। आगे पढ़ें: 

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड: खेत में मिला महिला का अर्द्धनग्न शव, दुष्कर्म कर हत्या की आशंका

पुष्पेंद्र चार अक्टूबर को एक महीने की छुट्टी पर घर आया था और कल रात को खाना खाने के बाद रात को करीब आठ बजे घर के समीप हरिपुरा जलाशय में टहलने गया था। काफी देर के बाद भी वह घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी खोज बीन शुरु कर दी। इसी के चलते जानकारी मिली की सैनिक पुष्पेंद्र जलाशय के किनारे टहलता हुआ देखा गया। वहीं अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचित किया तो मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय युवकों के सहयोग से रेस्क्यू कर जलाशय से पुष्पेंद्र का शव निकाला गया। माना जा रहा है कि अंधेरा होने के कारण पैर फिसलने से पुष्पेंद्र की मौत जलाशय में डूबने से हुयी है। इधर पुष्पेंद्र की मौत की खबर सुन कर घर में कोहराम मच गया। उसकी मां हंसी देवी और बहन मीना का रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: नशे में धुत होकर हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी को मौत के घाट उतारा


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here