Home उत्तराखंड उत्तराखण्ड: खेत में मिला महिला का अर्द्धनग्न शव, दुष्कर्म कर हत्या की...

उत्तराखण्ड: खेत में मिला महिला का अर्द्धनग्न शव, दुष्कर्म कर हत्या की आशंका

रुडकी से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चार दिन से लापता चल रही करीब 55 वर्षीय महिला का शव बुक्कनपुर गांव के पास गन्ने के खेत से अर्द्धनग्न अवस्था में बरामद किया गया। महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की शिनाख्त भनेड़ा निवासी के रूप में हुई है। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई होगी। शिनाख्त होने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आगे पढ़ें: 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: नशे में धुत होकर हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी को मौत के घाट उतारा

जानकारी के मुताबिक महिला सुल्तानपुर में बहन के पास गई हुई थी। 29 अक्तूबर को महिला सुल्तानपुर से चली थी। तभी से महिला लापता थी। स्वजन महिला की लगातार तलाश कर रहे थे। सोमवार दोपहर को महिला का शव लंढौरा क्षेत्र में बुक्कनपुर गांव के पास एक गन्ने के खेत में कुछ ग्रामीणों ने पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। वहीं, शव के पास से आपत्तिजनक सामग्री मिलने से आशंका जताई जा रही है कि महिला से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई होगी। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असल स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: स्कूल खुलने के पहले ही दिन मिला कोरोना पॉजिटिव छात्र, साथी छात्रों में मचा हड़कंप


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here