Home चम्पावत उत्तराखंड: होली मनाने घर आए जवान की तबीयत बिगड़ने से मौत, घर...

उत्तराखंड: होली मनाने घर आए जवान की तबीयत बिगड़ने से मौत, घर में मचा कोहराम

उत्तराखंड के चंपावत जिले से एक बुरी खबर सामने आयी है। होली से पहले छुट्टी पर घर आए असम राइफल्स के जवान की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। रविवार को टनकपुर शारदा तट पर जवान का अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के मुतबिक पचपकरिया निवासी 11 असम राइफल्स का जवान प्रेम कुमार 22 फरवरी से एक माह का अवकाश लेकर घर आया था। गत शनिवार को अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर उसे खटीमा अस्पताल ले जाया गया। वहां से परिजन उसे हायर सेंटर ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल की पिंकी रावत की काशीपुर में दिनदहाड़े हत्या, चाकू से आखिरी सांस तक किए वार

जवान की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा है। प्रेम कुमार के पिता रामी चंद भी पूर्व सैनिक रहे हैं। मृतक अपने पीछे पत्नी निशा देवी, पुत्र मिनाल चंद और पुत्री ममता को छोड़ गए हैं। प्रेम कुमार के दो बच्चों में बड़ा लड़का मिनाल कक्षा चार में और मयंक एलकेजी मैक्सटन स्ट्रांग स्कूल में पढते है।

जुड़े रहे जन तक से और पाएं देश, दुनिया तथा उत्तराखंड राज्य की सभी ताजा खबरें। हमारे फेसबुक पेज को लाइक करना न भूलें!


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here