Home उत्तराखंड दुःखद खबर: यहां मैक्स अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा, तीन की...

दुःखद खबर: यहां मैक्स अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा, तीन की मौत, चार घायल

सोमवार शाम उत्तराखंड के चंपावत जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, यहां एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। जिससे वाहन में सवार 7 लोगों में से तीन लोगों की मौत हो गई तथा 4 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 09 में अमोड़ी के पास टनकपुर मार्ग पर एक मैक्स वाहन संख्या यूके 03 टीए- 3713 खाई में जा गिरी। वाहन में 7 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस टीम द्वारा वाहन में सवार घायलों को रेस्क्यू किया गया तथा उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर में लाया गया। बताया जा रहा है तीन लोगों की मौत हो गई। तथा तीन लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया। जबकि एक की हालत सामान्य है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here