Home उत्तराखंड उत्तराखण्ड से एक और बुरी खबर, 50 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव महिला की...

उत्तराखण्ड से एक और बुरी खबर, 50 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत

उत्तराखण्ड से एक और बुरी खबर आ रही है रुड़की में कोरोना से पॉजिटिव 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। महिला को कल शाम को कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां महिला का कोरोना जांच के सैंपल लिया गया था। मिली जानकारी के अनुसार रूड़की के ढंडेरा के देव एंक्लेव की रहने वाली 50 वर्षीय एक महिला कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित थी। कल शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। महिला को राजकीय चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़ें: देवभूमि में चमत्कार: माँ के हाथ से बच्चा छूट तेज नाले में बहा, दो सौ मीटर बहने के बाद भी बच गयी जान

इसके बाद महिला का कोरोना जांच के लिए सेम्पल लिया गया जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं बीते दिन गुरुवार को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गयी। महिला का रैपिड टेस्ट किया गया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बारे में जब रूड़की सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ संजय कंसल ने बताया महिला की रैपिड टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला डायबटीज से भी पीड़ित थी। अभी चिकित्सकों की टीम के द्वारा महिला का ऑडिट किया जा रहा है। वहीँ उसकी स्वेव टेस्ट की रिपोर्ट भी अभी आनी बाकी है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड: शराब में धुत होकर नदी में कूदा युवक, खोजबीन में नहीं लगा कोई सुराग


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here