Home देश दुखद: जहरीली गैस ने ली 11 लोगों की जान, सड़कों पर बेहोश...

दुखद: जहरीली गैस ने ली 11 लोगों की जान, सड़कों पर बेहोश होकर गिरते रहे लोग

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम स्थित एक प्लांट में अचानक स्टाइरीन गैस लीक होने से बड़ा हादसा हो गया। एनडीआरएफ ने विशाखापट्टनम गैस रिसाव के चलते अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि की है। मरने वालों में 8 साल की बच्ची भी शामिल है। गैस लीक होने के बाद सड़क पर जा रहे लोग बेहोश होकर गिरने लगे। इसके अलावा 5000 से अधिक लोग बीमार हो गए हैं जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

यह भी पढ़िये: देवभूमि में महापाप: पहाड़ में दुष्कर्म से आहत होकर किशोरी ने खुद को किया आग के हवाले


आंध्र प्रदेश डीजीपी दामोदर गौतम सवांग ने बताया, ‘फिलहाल गैस को बेअसर कर दिया गया है। करीब 800 लोग अस्पताल में भर्ती हैं जबकि कई डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। गैस कैसे लीक हुई इसकी जांच की जाएगी।’ घटना विशाखापट्टनम के आरआर वेंकटपुरम गांव स्थित एलजी पॉलिमर इंडस्ट्री की है।हिंदुस्तान पॉलिमर कंपनी की स्थापना 1961 में हुई। 1997 में कंपनी को साउथ कोरिया के एलजी केमिकल ने टेकओवर कर लिया था और इसे एलजी पॉलिमर नाम दिया था। प्लांट में प्लास्टिक बनाने का काम होता है।

यह भी पढ़िये: उत्तराखण्ड: सौतेली मां ने चुन्नी से गला दबाकर कर दी बेटी की हत्या, पिता भी था साजिश में शामिल


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here