Home उत्तराखंड उत्तराखण्ड: सौतेली मां ने चुन्नी से गला दबाकर कर दी बेटी की...

उत्तराखण्ड: सौतेली मां ने चुन्नी से गला दबाकर कर दी बेटी की हत्या, पिता भी था साजिश में शामिल

मासूम बेटी की हत्या के आरोप में पुलिस ने सौतेली मां और पिता को गिरफ्तार किया है। सौतेली मां ने मासूम को रास्ते से हटाने के लिए चुन्नी से उसका गला दबा कर मौत के घाट उतार दिया।  हत्याकांड में बालिका के पिता पर पुलिस ने साजिश रचने का भी खुलासा किया है। हत्याकांड का खुलासा करते हुए वरिष्ठ उप निरीक्षक बीएस बिष्ट ने बताया कि शक्तिफार्म के टैगोरनगर निवासी सुनील मंडल की  12 वर्षीय बेटी पलक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: अभी तक देहरादून से रुद्रप्रयाग के लिए 900 लोगों को लेकर रवाना हुई 37 बसें, देखिये वीडियो

पुलिस ने मामले की जांच करी तो पता लगा कि पलक की सौतेली मां रीना उसके साथ बहुत मारपीट करती थी और बेहद बुरा बर्ताव करती थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में  गला दबाकर मासूम की हत्या होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पलक के नाना गोविंद साना पुत्र बनोचरी ने दामाद सुनील मंडल, पलक की सौतेली मां रीना मंडल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया।

यह भी पढ़िये: उत्तराखण्ड में नाबालिग से गैंगरेप, सुबह बेहोशी की हालत में छोड़ गए घर के बाहर

आसपास पूछताछ के बाद पुलिस ने पलक की सौतेली मां रीना मंडल को हिरासत में ले लिया। रीना मंडल ने  पुलिस को बताया कि पलक की हत्या चुन्नी से गला दबाकर उसने की है। हत्या की साजिश में उसका पति सुनील भी शामिल था।  एसएसआई बीएस बिष्ट ने बताया कि रीना मंडल और सुनील मंडल को टैगोर नगर से गिरफ्तार कर लिया है।

इस lockdown के दौरान अगर आपके पास है घर जाने का E-PAS तो यहाँ से करवाइये अपनी कैब Book, क्लिक करें


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here