Home उत्तरकाशी यमुनोत्री हाइवे हादसा: खाई में गिरी बोलेरो कार, 12 यात्री थे सवार…...

यमुनोत्री हाइवे हादसा: खाई में गिरी बोलेरो कार, 12 यात्री थे सवार… महिला समेत तीन की मौत

उत्‍तरकाशी जनपद में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्याना चट्टी के पास एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई जबकि 10 घायल हैं। मरने वाले सभी यात्री और घायल महाराष्‍ट्र के रहने वाले हैं। घायलों को रेस्‍क्‍यू कर खाई से निकाला गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यमुनोत्री हाइवे ओजरीडबरकोट में बोलेरो गाड़ी हादसे का शिकार हो गई है। वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इसमें 12 लोग सवार थे, जिनमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा करीब साढ़े नौ बजे हुआ है।

मरने वालों में एक महिला भी शामिल है, जबकि दस अन्य यात्री घायल हुए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट और नौगांव में भर्ती कराया गया है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here