Home उत्तराखंड उत्तराखंड से ऑनलाइन शादी की शुरुआत, दूल्हा दून में दुल्हन भोपाल में,...

उत्तराखंड से ऑनलाइन शादी की शुरुआत, दूल्हा दून में दुल्हन भोपाल में, इंटरनेट पर लेंगे सात फेरे

आजकल हमें कुछ भी जानना हो या कुछ भी करना हो तो सबसे प्रचलित उत्तर जो दिया जाता है वो ये कि ऑनलाइन देख ले या ऑनलाइन कर ले। दुनियांभर में पिछले कुछ समय से सभी काम ऑनलाइन ही किये जा रहे हैं अब चाहे वह पढ़ाई से सम्बंधित हो या शोपिंग से संबन्धित हो या फिर खाने से जुड़ा हो या कोई भी दूसरा काम हो। इसका मतलब यह है कि अब आम जनजीवन पूरी तरह से इंटरनेट पर जुड़ा हुआ है। पर एक नया मामला ऐसा सामने आ रहा है जिसे जानकार थोड़ी देर के लिए आपको उसपर यकीन नहीं होगा और वह है ऑनलाइन शादी का।

यह भी पढ़िये: देवभूमि में महापाप: पहाड़ में दुष्कर्म से आहत होकर किशोरी ने खुद को किया आग के हवाले

अब अपने-अपने घर पर रहते हुए भी शादी की जा सकती है इसका प्रमाण देने का एक मामला सामने आ गया है। जहाँ दूल्हा उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बैठा है तो वहीँ दुल्हन इस समय भोपाल में है। क्लेमेनटाउन निवासी अनिमेष और भोपाल की नीलू पूरी दुनियां के सामने यह नयी मिसाल पेश करने जा रहे हैं। इस वक्त यह शादी संभव हो पायी है लॉकडाउन के कारण क्यूंकि हर कोई अपने घरों में ही कैद होकर रह गया है। अब ऑनलाइन शादी का कॉन्सेप्ट अस्तित्व में आ गया है। यानी कि पूरे विधि-विधान और परंपराओं के साथ अब घर पर ही शादी की जा सकती है।

यह भी पढ़िये: उत्तराखण्ड: सौतेली मां ने चुन्नी से गला दबाकर कर दी बेटी की हत्या, पिता भी था साजिश में शामिल

ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के तहत यह शादी संपन्न होने जा रही है। इसमें अनिमेष देहरादून में अपने घर पर ऑनलाइन रहेंगे वहीँ नीलू भोपाल में अपने घर पर ऑनलाइन रहेंगी। इस दौरान मेट्रीमोनियल साइट की ओर से ही पंडित की व्यवस्था की जाएगी। वीडियो कॉल के माध्यम से पंडित सभी रस्में पूरी कराएंगे। दूल्हा और दुल्हन के परिवार के सदस्य भी ऑनलाइन ही इस शादी में शामिल होंगे और ऑनलाइन ही वर-वधू को आशीर्वाद देंगे। अक्टूबर में नीलू और अनिमेष संपर्क में आए थे। जिसके बाद उन्होंने बातचीत और मुलाकात की। दोनों के परिवारों ने भी आपस में बातचीत की और शादी पर सहमति बन गई।

यह भी पढ़िये: बड़ी खबर: रास्ता बंद किए जाने से फूटा जनता का गुस्सा, सेना और ग्रामीणों में जमकर पथराव

मार्च माह में नौ तारीख को अनिमेष और नीलू की सगाई धूमधाम से संपन्न हुई थी। इसके बाद शुभ मुहूर्त देखकर आठ मई को दोनों की शादी का दिन तय किया गया था। लेकिन, लॉकडाउन के कारण वे सामान्य शादी नहीं कर पा रहे थे। जिस पर उन्होंने मेट्रीमोनियल साइट से संपर्क कर ऑनलाइन शादी की व्यवस्था करवाई है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here