Home बॉलीवुड मां बनीं आलिया भट्ट, बेटी को दिया जन्म, कपूर खानदान में जश्न...

मां बनीं आलिया भट्ट, बेटी को दिया जन्म, कपूर खानदान में जश्न का माहौल

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने आज यानी 6 नवंबर को एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक आलिया-रणबीर को पेरेंट्स बनने की शुभकामनाएं दे रहे हैं। आलिया आज सुबह ही मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट हुई थीं। यह हॉस्पिटल मुंबई के गोरेगांव इलाके में है।

यह वही अस्पताल है, जहां ऋषि कपूर भर्ती थे और उन्होंने आखिरी सांसें ली थीं। पहले कहा जा रहा था कि आलिया नवंबर के आखिरी या दिसंबर की शुरुआत में बच्चे को जन्म देंगी, लेकिन नवंबर की शुरुआत में कपूर फैमिली ने बेटी का वेलकम किया है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here