Home बॉलीवुड एक्सीडेंट के घंटों बाद भी बेहोश हैं ‘बसपन का प्यार’ स्टार सहदेव...

एक्सीडेंट के घंटों बाद भी बेहोश हैं ‘बसपन का प्यार’ स्टार सहदेव दिर्दो, प्रशंसक मांग रहे दुआ

बसपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो मंगलवार की शाम को सड़क हादसे का शिकार हो गया। उसे स्कूटी में ट्रिपल सवारी करना मंहगा पड़ गया है। हादसे में सहदेव को सिर में गंभीर चोट आई है। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सहदेव को बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर रेफर किया गया। घायल सहदेव को देखने एसपी सुनील शर्मा और कलेक्टर विनीत नंदनवार जिला अस्पताल पहुंचकर बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि सहदेव स्कूटी चला रहा था।

मंगलवार देर शाम बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो दोस्तों के साथ दोपहिया वाहन पर सवार होकर शबरी नगर की तरफ जा रहा था। तभी अचानक सड़क पर गिट्टी और रेत से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके कारण सहदेव के सिर पर गंभीर चोट लगी, आस-पास मौजूद लोगों की मदद से सहदेव को जिला अस्पताल लाया गया। बता दें कि हाल ही में सहदेव दिरदो ने बॉलीवुड सिंगर बादशाह के साथ बचपन का प्यार गाने से सोशल मीडिया पर खूब सूर्खियां बटोरी थी। रातों रात वह सोशल मीडिया पर हिट हो गया।

बादशाह ने ट्विटर पर लिखा, ‘सहदेव के परिवार और दोस्तों के संपर्क में हूं। वह बेहोश है, अस्पताल ले जा रहे हैं। मैं उसके लिए खड़ा हूं। आपकी दुआओं की जरूरत है.’ बादशाह ने इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया, ‘सहदेव दिरदो का एक्सीडेंट हो गया है और सिर में चोट आई है और बेहोश है। अस्पताल ले जा रहे हैं, जो 100 किलोमीटर दूर है। उसके परिवार और दोस्तों के संपर्क में हूं। मैं उसके लिए खड़ा हूं। आपकी दुआओं की जरूरत है।’


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here