Home उत्तराखंड उत्तराखंड: यहां महिला कांस्टेबल ने फांसी लगा कर की खुदकुशी… जांच में...

उत्तराखंड: यहां महिला कांस्टेबल ने फांसी लगा कर की खुदकुशी… जांच में जुटी पुलिस

उत्तराखंड में राजधानी देहरादून के थाना पटेलनगर को सूचना मिली कि कारबारी क्षेत्र में एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गयी है। उक्त सूचना पर थाना पटेल नगर से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मौके पर मृतक युवती की पहचान कुमारी प्रियंका गुड़ियाल पुत्री स्वर्गीय सूरत सिंह निवासी ग्राम झिवरहेड़ी पोस्ट कारबारी, थाना पटेलनगर, उम्र 32 वर्ष के रूप में की गयी है। मृतका के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतका उपरोक्त वर्तमान में आई0आर0बी0 सेकंड बटालियन में कांस्टेबल एम0 के पद पर नियुक्ति थी तथा आज उसके द्वारा अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उत्तराखंड: पहाड़ में 15 साल की बच्ची ने की खुदकुशी, घर के अंदर फंदे से लटका मिला शव

आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा कर शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार इस घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है। और जांच पूरी होने के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल यह पता करने की कोशिश की जा रही है कि महिला कांस्टेबल ने किन परिस्थितियों में ऐसा किया है।

एनडीए 2020: देहरादून के आदित्य के नाम बड़ी उपलब्धि… अंतिम मेरिट लिस्ट में देशभर में पहला स्थान


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here