Home उत्तराखंड उत्तराखंड से बहुत बड़ी खबर: कॉग्रेस नेता इंदिरा ह्रदेश का निधन, पूरे...

उत्तराखंड से बहुत बड़ी खबर: कॉग्रेस नेता इंदिरा ह्रदेश का निधन, पूरे प्रदेश में शोक की लहर

उत्तराखंड की राजनीति को बड़ा झटका देने वाली दुःखद खबर है। उत्तराखंड की वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंदिरा हृदयेश का निधन हो गया है।  उनकी मृत्यु दिल्ली के उत्तराखंड सदन में हुई।  जानकारी के मुताबिक, वे शनिवार को कांग्रेस की बैठक में शामिल होने राजधानी आयी थी।  फिलहाल उनके शव को उत्तराखंड ले जाने के तैयारी की जा रही है।  अबतक मिली जानकारी के मुताबिक, हार्ट अटैक के चलते उनका निधन हुआ है।उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक जताया है।  उन्होंने लिखा कि, इस दुखद समाचार से मन दुखी है। पूर्व सीएम ने लिखा कि, उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कई पदों को सुशोभित किया और विधायिका के कार्य में पारंगत हासिल की। ये मेरे लिये व्यक्तिगत क्षति है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here