Home उत्तराखंड दुनियाभर के चिड़ियाघरों मे उत्तराखंड का ये जू टॉप टेन में, मात्र...

दुनियाभर के चिड़ियाघरों मे उत्तराखंड का ये जू टॉप टेन में, मात्र 45 दिनों में हाशिल किया ये मुकाम

जैसा की आप जानते है, अपनी प्राचीन सभ्यता, संस्कृति, खान-पान के व्यंजनों, पर्यटन के लिए उत्तराखंड का नाम पूरी दुनिया मे फैला है। यही नहीं अपनी प्राकृतिक सौन्दर्यता के लिए विश्वभर के लोग उत्तराखंड मई आते है और प्रकृति की इस सौन्दर्यता का आनंद लेते है। उत्तरखंड ने अपनी विशेषताओं के कारण विश्वभर मे अपनी पहचान बनायीं है। इसी कड़ी मे उत्तरखंड के चिड़ियाघर को भी दुनिया के बेशुमार चिड़ियाघरों मे स्थान मिला है, जो प्रदेश के हर नागरिक के लिए गर्व की बात है।

जानकारी के लिए हम आपको बता दे, देहरादून के मसूरी रोड स्थित देहरादून जू (Dehradun Zoo) नाम के चिड़ियाघर को सोशल साइट फेसबुक के ऑफीशियल पेज पर देश दुनिया के 181 चिड़ियाघरों की वर्ल्ड रैंकिंग मे टॉप टेन मे जगह मिल गयी है, जो पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

आपको बता दे वैसे दुनियाभर मे हजारों चिड़ियाघर है, लेकिन फेसबुक के ऑफीशियल पेज पर 181 चिड़ियाघर ही सक्रिय हैं। इनमे इसी साल 5 जून को देहरादून जू शामिल हुआ। मात्र 45 दिन के अंतराल पर ही देहरादून ने टॉप टेन मे जगह बनायीं है। देहरादून जू के निदेशक पीके पात्रो ने बताया की फेसबुक के ‘लाइक एलीजर’ सॉफ्टवेयर के जरिये यह रैंकिंग तय की जाती है। दुनिया के सभी चिड़ियाघर अपनी गतिविधियां इस पेज पर शेयर करते हैं। फिर लोगो के द्वारा लाइक, पोस्ट, कमेंट और प्रत्येक जू पर लोगों के ठहराव जैसे बिंदुओं के आधार पर ‘लाइक एलीजर’  सॉफ्टवेयर के जरिये रैंकिंग तय की जाती है।

देहरादून जू की शुरुआत वर्ष 1976 में 25 हेक्टेयर क्षेत्र मे मसूरी मार्ग पर मालसी में वन चेतना केंद्र से शुरू हुई थी। कुछ समय बाद में वहां हिरणों की कुछ प्रजातियां रखी गईं और जिसे उसका नाम मालसी डीयर पार्क रखा गया था। बाद मई धीरे-धीरे पशु-पक्षी और अन्य जानवर भी रखे जाने लगे। वर्ष 2012 में इस पार्क को मिनी जू का दर्जा मिला, जिसके बाद वर्ष 2015 में मालसी डीयर पार्क का नाम बदलकर देहरादून जू रखा गया।

देहरादून जू मई 350 से अधिक पशु-पक्षी, एक्वेरियम, कैक्टस पार्क, फन पार्क सैलानियों के आकर्षण का केंद्र हैं। निदेशक पीके पात्रो के अनुसार सैलानियों की संख्या मे पार्टी वर्ष वृद्धि हो रही है। 2014-15 में 2.10 लाख, जबकि 2015-16 में 3.20 लाख, 2016-17 में 4.30 लाख और 2017-18 में 6.50 लाख पर्यटकों ने देहरादून जू का दीदार किया। निदेशक पात्रो ने बताया जल्दी ही जू में टाइगर, भालू, घड़ियाल जैसे वन्यजीवों को लाया जायेगा।

टॉप टेन चिड़ियाघर

रैंकिंग——चिड़ियाघर—————देश

1———-बायोपार्क फिनग्रोला—–स्पेन

2———द वाइल्ड थिंग्स———अमेरिका

3———बायोपार्क जू————–फ्रांस

4——–बेयड्रसली जू————–अमेरिका

5———डेनवर जू—————अमेरिका

6——–सेंट लूईस जू————-अमेरिका

7——–द बफेलो जू————–अमेरिका

8——–इंडियन क्रीक जू———-अमेरिका

9——-पार्क जूलॉजिकल जू——–चिली

10—–देहरादून जू——————-भारत


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here