Home उत्तराखंड VIDEO: केदारनाथ धाम की पहाड़ियों पर फिर आया भयानक Avalanche, याद आयी...

VIDEO: केदारनाथ धाम की पहाड़ियों पर फिर आया भयानक Avalanche, याद आयी 2013 की भीषण आपदा

आज सुबह केदारनाथ धाम के पीछे पहाड़ों पर एक बार दोबारा भयानक हिमस्खलन हुआ। हालांकि ये हिमस्‍खलन काफी ऊंचाई पर हुआ। जिससे अभी तक किसी भी नुकसान की जानकारी सामने नहीं आयी है। जिसने भी यह हिमस्‍खलन देखा उसकी आंखों के सामने 2013 की आपदा के दृष्‍य घूम गए। वहीं इस दौरान धाम में मौजूद कुछ यात्रियों ने हिमस्‍खलन का वीडियो भी बनाया जो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ।

श्री बदरी केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने केदारनाथ धाम के पहाड़ों पर आए इस हिमस्‍खलन की पुष्टि की है। उन्‍होंने बताया कि हिमस्‍खलन से कोई नुकसान नहीं हुआ है। बता दें कि अभी कुछ दिन पहले भी केदारनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर एवलांच या हिमस्‍खलन की घटना सामने आई थी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here