Home उत्तराखंड पहाड़ में दर्दनाक हादसा: घर पर गिरा पुश्ता, 19 वर्षीय युवक समेत...

पहाड़ में दर्दनाक हादसा: घर पर गिरा पुश्ता, 19 वर्षीय युवक समेत तीन लोग मलबे में दबे

टिहरी में आज सुबह करीब चार बजे नरेंद्रनगर कुंजापुरी के पास खेड़ा गाड़ गांव में ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे (एनएच 94) का पुश्‍ता (सुरक्षा दीवार) मकान के ऊपर गिर गया। पुश्ता गिरने से घर क्षतिग्रस्त हो गया। यह हादसा टिहरी जिले के नरेंद्र नगर ब्लॉक के खेड़ागाड़ गांव में हुआ है। मलबे में एक ही परिवार के तीन सदस्य दब गए हैं। बताया गया कि मलबे में दबने वालों में एक भाई और दो बहनें शामिल हैं। एसडीआरएफ की टीम स्थानीय लोगों की मदद से राहत बचाव कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड: परीक्षा में फेल होने पर तीन छात्राओं ने की खुदकुशी, परिजनों में मचा काेहराम

मकान में धर्म सिंह के एक पुत्र और पुत्री, जबकि एक अन्य लड़की जो उनके घर आई थी दब गए।

मलबे में दबे

  • 1- अंकित (19 वर्ष) पुत्र धर्म सिंह निवासी ग्राम खेड़ा गाड़, तहसील नरेंद्र नगर (टिहरी गढ़वाल)।
  • 2- विनीता (28 वर्ष) पुत्री धर्म सिंह निवासी ग्राम खेड़ा गाड़, तहसील नरेंद्र नगर (टिहरी गढ़वाल)।
  • 3- नीलम (22 वर्ष) पुत्री कमल सिंह निवासी ग्राम दयूली, आगरा खाल (टिहरी गढ़वाल)।

भारी बारिश से मसूरी के कई क्षेत्रों में भूस्खलन के बाद हुए नुकसान का विधायक गणेश जोरी ने प्रशासनिक टीम के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। विधायक गणेश जोशी मसूरी ने टिहरी बस स्टैंड, हुसैन गंज और भट्ठा गांव के आपदा ग्रसित क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को पीड़ित परिवारों को तत्काल आपदा मद में दी जाने वाली राहत राशि देने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: असम राइफल्स के जवानों पर आत्मघाती हमला, 3 जवान शहीद, 4 की हालत नाजुक


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here