Home उत्तराखंड हरिद्वार: जीते निर्दलीय लेकिन चखेंगे सत्ता का स्वाद… 13 नवनिर्वाचित जिला पंचायत...

हरिद्वार: जीते निर्दलीय लेकिन चखेंगे सत्ता का स्वाद… 13 नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य BJP में शामिल

हरिद्वार के छह और नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और सांसद एवं पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने इनको पार्टी की सदस्यता दिलवाई। शनिवार साढ़े चार बजे निशंक की अगुवाई में हरिद्वार के नव निर्वाचित छह जिपं सदस्य पार्टी मुख्यालय पहुंचे थे। ये निर्दलीय जीते हैं। संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने किया।

त्तराखंड में सत्तारूढ़ भाजपा के हाथों में अब हरिद्वार जिला पंचायत की सत्ता पर काबिज होने के लिए बहुमत की चाभी आ गई है। जिला पंचायत की 44 में से 14 सीटें जीतने के बाद जोड़ तोड़ में जुटी भाजपा को बड़ी कामयाबी मिली है। शुक्रवार को परिणाम आने के बाद से शनिवार शाम तक 13 नव निर्वाचित सदस्य भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इसके साथ भाजपा के समर्थन में 27 सीटें हैं, जबकि बहुमत के लिए 23 सीटों की आवश्यकता है। शनिवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और पूर्व सीएम व सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की मौजूदगी में हरिद्वार जिला पंचायत के सात नवनिर्वाचित निर्दलीय सदस्यों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

हरिद्वार में जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव में कांग्रेस पांच सीट ही जीत पाई है। निर्दलीय सबसे ज्यादा सीट जीत कर आगे रहे। कांग्रेस को हैरानी इस बात पर भी है कि अंकिता हत्याकांड से उपजे आक्रोश के बाद भी भाजपा पर असर क्यों नहीं पड़ा? शनिवार को कांग्रेस के महामंत्री-संगठन विजय सारस्वत ने भाजपा पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने खुलकर धन-बल का प्रयोग किया और चुनाव से जुड़े कई कार्मिकों ने भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में काम किया। मुख्य प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी बोलीं, अंकिता हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोरा। ऐसा कैसे हो सकता है, महज एक घंटे की दूरी पर स्थित ऋषिकेश में इस हत्याकांड का असर हरिद्वार पर न पड़ा हो। भाजपा के प्रति आक्रोश के बावजूद वह जीती, जरूर चुनाव में बड़ा खेल हुआ है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here