Home उत्तराखंड उत्तराखंड: 8 महीने की गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 9...

उत्तराखंड: 8 महीने की गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 9 महीने पहले हुई थी शादी

गभर्वती महिला मौत मामले में पुलिस ने मृतका के मामा की तहरीर पर पति व सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका के मामा बागेश्वर निवासी, महेश राम की ओर से सोमवार को लमगड़ा थाने में नामजद तहरीर सौंपी गई। तहरीर में परिजनों ने कहा कि पति व सास द्वारा मृतका को दहेज ​के लिए प्रताड़ित किया जाता था। जिस कारण उसने यह कदम उठाया। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आगे पढ़ें: 

रुद्रप्रयाग से बड़ी खबर: खाई में गिरी बोलेरो, 3 बच्चों समेत 4 को किया रेस्क्यू, खोज अभियान जारी

थानाध्यक्ष लमगड़ा सुनील बिष्ट ने बताया कि मृतका के मामा की तहरीर पर सल्ली देवी (52) पत्नी कैलाश राम व पति केशव राम पुत्र कैलाश राम, निवासी ग्राम मालता जलना, लमगड़ा के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। लमगड़ा विकास खंड के ग्राम मालता, जलना निवासी गायत्री देवी उम्र करीब 25 वर्ष पत्नी केशव राम ने बीते 2 जुलाई की रात को कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजन महिला को लेकर यहां जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर ​दिया था। मृतका 8 माह की गर्भवती थी। मृतका की केशव राम से करीब 9 माह पहले ही शादी हुई थी।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: गहरी नींद में था परिवार, बारात आने से पहले प्रेमी संग दुल्हन हुई फरार


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here