Home उत्तराखंड उत्तराखण्ड: एक साल पहले हुई थी शादी, अब शहादत की खबर से...

उत्तराखण्ड: एक साल पहले हुई थी शादी, अब शहादत की खबर से घर में मचा कोहराम

जरा सोचिये क्या बीत रही होगी उस माँ पे जिसने आपना जवान बेटा खो दिया है। क्या बीत रही होगी उस पत्नी पे जिसकी मांग हमेशा के लिए उजड़ गयी हो। यूँही उत्तराखण्ड को वीरों की भूमि नहीं कहा जाता है यहाँ हर एक घर से एक फौजी निकलता है। आज एक बार फिर से समूचे उत्तराखण्ड के लिए बुरी खबर आ रही है। यह बुरी खबर उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से आई है। यहां गंणाई गंगोली तहसील के वीर सपूत दीपक सिंह डसीला का जम्मू कश्मीर में निधन हो गया।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: जवानों की छुटियाँ कैंसिल, 80 वाहनों में चीन बॉर्डर के लिए रवाना हुए जांबाज सैनिक

27 साल के दीपक सिंह डसीला के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। 6 कुमाऊं रेजिमेंट के जवान थे। मां और पत्नी को जब से यह खबर मिली है, वह बेसुध पड़ी हैं। क्षेत्र के लोग परिवार का ढांढस बंधा रहे हैं। दीपक अपने परिवार का इकलौता बेटा था और 1 साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। शहादत की खबर सुनकर दीपक की पत्नी और मां बेसुध है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में शोक की लहर: जम्मू कश्मीर बॉर्डर पर पहाड़ का लाल शहीद… गाँव में मचा कोहराम


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here