Home उत्तराखंड हॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार का देवभूमि को प्रणाम, गंगा आरती के...

हॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार का देवभूमि को प्रणाम, गंगा आरती के साथ अपनी कुंडली भी बनवायी

भारतीय दर्शन और संस्कृति ही ऐसी है कि पूरी दुनियां यहाँ की और आकर्षित होती है और भारत में भी बात देवभूमि उत्तराखंड की हो तो यहाँ की बात ही सबसे अलग है यहाँ का आध्यात्म, प्रकृति और ऊपर से माँ गंगा का दर्शन ही ऐसा है कि कोई भी खुद को यहाँ आने से रोक नहीं सकता है, चाहे वो दुनियां की आम हस्ती हो या कोई बड़ा स्टार। इसी कड़ी में आजकल हॉलीवुड के सबसे बड़े स्टारों में से एक विल स्मिथ पूरी दुनियां का भ्रमण कर रहे हैं इसी सिलसिले में वो भारतीय दौरे पर हैं और कुछ दिन अन्य स्थानों पर गुजारने के बाद वो सीधे देवभूमि उत्तराखंड आये। उन्होंने बताया कि वे अपने जीवन के अधूरे सपनों और इच्छाओं को पूरा करने निकले हैं और इसी कड़ी में वे भारत भी आये हैं।

मुंबई के बाद वो आध्यात्मिक जीवन दर्शन को जानने के लिए उत्तराखंड आये हैं और इसी कड़ी में उन्होंने इसके लिए हरिद्वार को चुना है, मंगलवार को विल स्मिथ ने प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य प्रतीक मिश्रपुरी से अपनी जन्मपत्री बनवाई और इसके बाद हरिहर आश्रम कनखल में महामृत्यंजय भगवान का रुद्राभिषेक भी किया। विल स्मिथ ने इस दौरान ज्योतिषाचार्य से आध्यात्म, ज्योतिष, गंगा व हरिद्वार पर विस्तृत चर्चा की और इसकी महता जानकार वो भावविभोर हो उठे। उनकी जन्मपत्री में शनि समेत कुछ ग्रह दोष भी थे यह जानने के बाद उन्होंने बिना देर किए उनका उपाय करने के लिए कहा। इसके बाद शाम को उन्होंने गंगा आरती में भाग लेने की इच्छा भी जताई जिसके बाद शाम को उन्होंने गंगा आरती में भी भाग लिया।

हॉलीवुड के इस सबसे बड़े सुपरस्टार अपने इस विश्व भ्रमण पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी बना रहें हैं इसके लिए उनके साथ उनकी पूरी टीम भी दो दिन से हरिद्वार में ही है। यह डॉक्यूमेंट्री में वो हरिद्वार की विभिन्न लोकेशन पर बनवाई जा रही है। विल स्मिथ ने पूरे श्रद्धा से गंगा आरती की और ज्योतिष विद्या का ज्ञान भी इस दौरान लिया। विश्व स्तरीय अभिनेता का हरिद्वार आना और आध्यात्म व मां गंगा में आस्था दिखाना निश्चित तौर पर भारतीय पर्यटन और खासकर उत्तराखंड के पर्यटन व तीर्थाटन को विश्व स्तर पर पहुंचाने में सहायक होगा।

 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here