Home उत्तराखंड देवभूमि में दिल दहला देने वाली घटना, विक्षिप्त महिला से चलती कार...

देवभूमि में दिल दहला देने वाली घटना, विक्षिप्त महिला से चलती कार में गेंगरेप और फिर…

देवभूमि कहे जाने वाले उत्तराखंड में लगातार इस तरह की घटनायें सामने आ रही हैं, जिसके कारण अपने सामजिक सदभाव और इंसानियत के लिए पहचाने जाने वाले प्रदेश की चमक देश दुनियां में कम हो रही है। देहरादून के नहरू कॉलोनी क्षेत्र में एक विक्षिप्त महिला घुमती रहती है, बुधवार देर रात नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक इनोवा कार में आए कुछ युवक इस विक्षिप्त महिला को अपने साथ गलत नीयत से उठाकर ले गये, जैसे ही आस-पास मौजूद लोगों ने ये सब देखा उन्होंने कार का पीछा किया पर तब तक काफी देर हो चुकी थी और वो कार सवार लोग उस महिला को काफी दूर ले जा चुके थे।

इसके बाद उन युवकों ने हैवानियत भरा काम उस  विक्षिप्त महिला से किया और सबने मिलकर कार में ही उससे गेंगरेप किया। इसके बाद क्षेत्रवासियों ने वहीं रहने वाले एक युवक विजय से पूछताछ की तो उससे ये बात पता चली कि वे सब युवक उसके परिचित हैं और महिला को गलत काम करने के इरादे से ले गए हैं। इसके बाद पुलिस और क्षेत्रवासियों ने महिला की खोजबीन शुरू कर दी तो वह मोथरोवाला के पास सड़क किनारे पड़ी मिली और उसने वहां मौजूद पुलिस से इशारों- इशारों में अपने साथ हुई घटना के बारे में बता दिया।

विजय से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके साथियों नवीन क्षेत्री, मोहित और शिवकुमार को गिरफ्तार कर लिया है और फिर आरोपियों ने पूछताछ में यह स्वीकार किया कि उन्होंने महिला के साथ चलती गाड़ी में दुराचार किया उसके बाद वो उसे रास्ते में फेंककर भाग निकले। पुलिस ने इस सारे घटनाक्रम के बाद आरोपियों में मुकदमा दर्ज कर दिया है।

 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here