उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले से एक बार फिर बड़ी खबर है। जी हां बुधवार को एक बार फिर से उधमसिंह नगर में कोरोना विस्फोट हुआ। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किच्छा में 72 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। ये सभी मरीज नगरपालिका के कर्मचारी है। मिली जानकारी के अनुसार किच्छा अस्पताल की टीम द्वारा नगरपालिका के कर्मचारियों का सैंपल लिया गया था जिसमे में 72 कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित, गौरव सकलानी और ज्योति वत्सला ने किया टॉप
वहीं इसके बाद स्वास्थ्य विभाग समेत पुलिस प्रशासन लोगों में हड़कंप मच गया है। आपको बता दें कि किच्छा और रूद्रपुर जिला अस्पताल से 96 सैम्पल दिल्ली लैब में जांच के लिए भेजे गए थे। जिसके बाद देर रात 96 सैम्पलों कि जांच रिपोर्ट में 80 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है जिसमें 72 लोग किच्छा नगरपालिका के कर्मचारी बताए जा रहे हैं।