Home उत्तराखंड बड़ी खबर: भारत में भी नए कोरोना वायरस का अटैक…6 मरीज संक्रमित…सभी...

बड़ी खबर: भारत में भी नए कोरोना वायरस का अटैक…6 मरीज संक्रमित…सभी ब्रिटेन से लौटे थे

भारत में भी कारोना वायरस का नया स्ट्रेन पहुंच गया है। यहां छह संक्रमितों में यह वायरस मिला है। ये सभी हाल ही में ब्रिटेन से लौटे थे। इनमें से तीन सैम्पल बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे के इंस्टीट्यूट भेजे गए थे। ब्रिटेन में मिला यह वायरस 70% ज्यादा तेजी से फैलने वाला माना जा रहा है। 25 नवंबर से 23 दिसंबर तक ब्रिटेन से करीब 33 हजार लोग वापस आए. सभी को ट्रैक किया गया और उनका टेस्ट करवाया गया। इनमें से कुल 114 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले थे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: नौकरी छूटने से अवसाद में आया युवा और लगा ली फांसी, जानिये पूरा मामला

जिसके बाद इन सभी के सैंपलों को देश की 10 लैब (कोलकाता, भुवनेश्वर, NIV पुणे, CCS पुणे, CCMB हैदराबाद, CCFD हैदराबाद, InSTEM बेंगलुरु, NIMHANS Bengaluru, IGIB Delhi, NCDC Delhi) में भेजा गया था। इनमें से कुल 6 लोगों के सैंपल में कोरोना का नया स्ट्रेन पाया गया है। इन सभी लोगों को राज्य सरकार द्वारा एक सेल्फ आइसोलेशन रूम में रखा गया है। जबकि उनके संपर्क में आए लोगों को क्वारनटीन कर दिया गया है, जबकि अन्य ट्रैवलर्स की जानकारी ली जा रही है।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र रावत Delhi AIIMS के लिए रेफर, कोरोना से हैं संक्रमित

23 दिसंबर से 31 दिसंबर तक यूके से आने वाली सभी फ्लाइट पर रोक लगा दी गई है। यूके से वापस आ रहे लोगों का RT-PCR टेस्ट किया जा रहा है, जिसके बाद उनके सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग जांची जा रही है। देश में सोमवार को सिर्फ 16 हजार 72 केस आए। यह आंकड़ा 23 जून के बाद सबसे कम है। तब 15 हजार 656 केस आए थे। बीते 24 घंटे में 24 हजार 822 मरीज ठीक हो गए। 250 मरीजों की मौत हुई। इस तरह एक्टिव केस में 9011 की गिरावट आई। अब सिर्फ 2.67 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में आज और कल चोटियों पर बर्फबारी; ओलावृष्टि की चेतावनी; जानें 31 दिसम्बर का अपडेट


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here