Home धर्म सावन का पहला सोमवार आज, भूलकर भी ना करें ये गलतियां

सावन का पहला सोमवार आज, भूलकर भी ना करें ये गलतियां

आज से पवित्र सावन माह और भगवान शिव की आराधना का महोत्सव शुरू हो गया है। खास बात यह है की इस बार सावन महीने के पहले ही दिन सावन का पहला सोमवार व्रत है। सावन के सोमवार का व्रत रखना उत्तम माना जाता है। संतान प्राप्ति, उत्तम स्वास्थ्य और मनोवांछित जीवन साथी पाने के लिए यह व्रत किया जाता है।

यह भी पढिये: पौड़ी गढ़वाल: मृत बच्चे के बाद 23 वर्षीय महिला ने भी तोडा दम, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

भगवान शिव का प्रिय सावन का महीना आज 6 जुलाई 2020 से 3 अगस्त 2020 तक रहेगा. श्रावण मास में भोलेनाथ की उपासना का बड़ा महत्व बताया गया है। शास्त्रों में इस दौरान कुछ खास बातों का ध्यान रखने के लिए कहा गया है। आइये जानते है:

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड: नई गाइड लाइन जारी, जानिये क्वारन्टीन के नए नियम

1. सावन के महीने में सात्विक भोजन करना चाहिए। इस महीने में मांस-मछली और लहसुन-प्याज का भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
2. सावन के महीने में शिवलिंग का दूध से जलाभिषेक किया जाता है जिस कारण इस महीने दूध पीने से परहेज करना चाहिए।
3. सावन के महीने में बैंगन की सब्जी नहीं खानी चाहिए। क्योँकि शास्त्रों में बैंगन को एक अशुद्ध सब्जी माना जाता है।
4. शिवलिंग में पर हल्दी नहीं चढ़ानी चाहिए।
5. किसी का अपमान न करें और किसी भी प्रकार के बुरे विचार मन में नहीं लाना चाहिए।
6. घर के द्वार पर अगर कोई गाय या बैल आए तो उसे मारकर न भगाएं, बल्कि कुछ खाने को अवश्य दें। बैल को मारना भगवान शिव की सवारी नंदी का अपमान करने के समान है।
7. सावन के सोमवार का व्रत रखने वालों को दिन के वक्त सोने से भी बचना चाहिए।

 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here