Home उत्तराखंड उत्तराखण्ड पुलिस में शोक की लहर, महिला कांस्टेबल ने किचन में फांसी...

उत्तराखण्ड पुलिस में शोक की लहर, महिला कांस्टेबल ने किचन में फांसी लगाकर की आत्महत्या

एक बार फिर से उत्तराखण्ड पुलिस में शोक की लहर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार झबरेड़ा थाना में कार्यरत महिला पुलिसकर्मी कांस्टेबल मंजीता ने किचन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर मंगलौर सीओ और पुलिस फोर्स पहुंची हैै। वहीं महिला पुलिसकर्मी के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल रुड़की ले जाया गया है।

यह भी पढिये: पौड़ी गढ़वाल: मृत बच्चे के बाद 23 वर्षीय महिला ने भी तोडा दम, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

महिला पुलिस कर्मी द्वारा आत्महत्या क्यों गई इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है और यह पता नहीं लग पाया है कि मौके पर कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं। जानकारी मिली है कि मृतक महिला पुलिसकर्मी अविवाहित थी और उसकी सगाई हो रही थी।

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड: नई गाइड लाइन जारी, जानिये क्वारन्टीन के नए नियम


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here