Home देश तो जमात में शामिल महिलाएं खड़ा कर सकती हैं भारत के सामने...

तो जमात में शामिल महिलाएं खड़ा कर सकती हैं भारत के सामने बड़ा संकट, जानिये सब कुछ

कोरोना वायरस पूरी दुनियां में मानव जाति के लिए सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है। भारत में अब तक 6412 लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं जबकि लगभग 200 लोगों की इससे मौत भी हो चुकी है। भारत में कोरोना संक्रमण की सबसे बड़ी वजह दिल्ली में निजामुद्दीन में स्थित तबलीगी जमात का होना रहा है अकेले जमात से ही 1500 से अधिक संक्रमण के मामले अब तक सामने आ चुके हैं। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार ये सभी पुरुष जमाती ही हैं। लेकिन अब एक नयी चौंकाने वाली खबर सामने आने के बाद भारत के लिए सबसे बड़ी परेशानी सामने आ सकती है।

यह भी पढ़िये: Uttarakhand Lockdown: हल्द्वानी के इस इलाके को किया गया 72 घंटे के लिए सील, पुलिस फ़ोर्स तैनात

मरकज में हुए कार्यक्रम में शामिल देश-विदेश के जमातियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई थीं। अबतक क्राइम ब्रांच से लेकर अन्य सभी जांच एजेंसियां देशभर में पुरुषों की ही तलाश कर रही हैं, और इन महिला जमातियों से अंजान बनी हुई हैं। जमात में ये महिलाएं पिता, भाई या बेटे के साथ शामिल होने आती हैं। इस जमात को मस्तूरात की जमात कहा जाता है, जमात में जाने वाले पुरुष मस्जिद में रुकते हैं, जबकि महिलाएं मस्जिद के आसपास के किसी घर में रुकती हैं। निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी मरकज से जो जमाती मिले थे उसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं।

यह भी पढ़िये: रुद्रप्रयाग: जब डीएम साहब ने गाया ठंडो रे ठंडो गाना, फिर देखिये क्या हुआ

मरकज से मस्तूरात की जमात की तीन दिन, 40 दिन और दो महीने की जमातें देश-विदेश में जाती हैं। मार्च महीने में बहुत सी विदेशी मस्तूरात की जमातें दिल्ली में भी आई हुई हैं। यह जमातें दिल्ली की विभिन्न मस्जिदों में रुकी हुई थीं, वहीं कुछ जमातें मरकज में भी रुकी थीं। मस्तूरात जमात की महिलाएं जहां पर रुकती हैं, वहां मोहल्ले की महिलाएं आती हैं, जिन्हें जमात की महिलाएं इस्लाम की बातें बताती हैं। यह महिलाएं कितनी महिलाओं से मिलीं, यह भी पता लगाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है।

यह भी पढ़िए: उत्तराखंड: 2 और जमाती कोरोना पॉजिटिव, 35 पहुंचा मरीजों का आंकड़ा

जमात में शामिल किसी महिला को कोरोना है या नहीं इसके बारे में अभी कुछ भी पता नहीं चल पाया है, लेकिन अगर किसी महिला को कोरोना हुआ तो वह किस-किस से मिली उसके बारे में पता लगाना स्वास्थ्य विभाग के साथ ही पुलिस के लिए चुनौती साबित होगा।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here