Home देश बड़ी खबर: कोरोना संक्रमण भारतीय सेना में भी घुसा, 20 जवानों में...

बड़ी खबर: कोरोना संक्रमण भारतीय सेना में भी घुसा, 20 जवानों में संक्रमण की पुष्टि

कोरोना वायरस भारत में लगातार अपने पैर जमाता चला जा रहा है, हर जगह से अब संक्रमण के मामले निकलकर सामने आ रहे हैं। पर अब बड़ी खबर ये है कि इसने भारतीय आर्मी में भी घुसपैठ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि नौसेना में 25 से अधिक कर्मियों के कोरोना टेस्ट हो चुके हैं और इनमें से कई 20 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। भारतीय नौसेना के जवानों में भी इसके प्रसार का डर पैदा हो गया है।

यह भी पढें: कोरोना से जंग लड़कर ठीक हुआ जवान, कॉलोनी वासियों ने इस तरह किया स्वागत

यह सभी मामले आईएनएस आंग्रे के हैं, जहाँ मुंबई में कई पॉजिटिव केस सामने आ गए हैं। हालांकि पॉजिटिव पाए गए कर्मियों की सटीक संख्या की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। क्योंकि कई कोरोना संदिग्ध कर्मियों की जांच हुई थी जिनकी रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। इन संक्रमित जवानों के संपर्क में आने वाले अन्य सभी व्यक्तियों का भी टेस्ट किया गया है। लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक के आर्मी डॉक्टर कोविड-19 से निपटने के लिए सुविधाओं और बुनियादी ढांचे की तैयारी में शामिल थे। लेफ्टिनेंट कर्नल ऐसे दूसरे डॉक्टर और कुल पांचवें शख्स हैं जो सेना में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। अब एहतियाती के तौर पर अधिकारी के कॉन्ट्रैक्ट हिस्ट्री का पता लगाया जा रहा है। साथ ही जो लोग भी उनके संपर्क में आए थे, उनकी जानकारी को इकट्ठा किया जा रहा है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here