Home देश कोरोना से जंग लड़कर ठीक हुआ जवान, कॉलोनी वासियों ने इस तरह...

कोरोना से जंग लड़कर ठीक हुआ जवान, कॉलोनी वासियों ने इस तरह किया स्वागत

दिल्ली पुलिस के एक जवान का बुखार होने पर कोरोना टेस्ट कराया गया था। सात अप्रैल को रिपोर्ट आने के बाद कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उसके बाद उन्हे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इनका इलाज किया जा रहा था। दिल्ली पुलिस के लिए राहत की खबर यह है कि कोरोना महामारी का शिकार हुआ दिल्ली पुलिस का जवान अब ठीक हो गया है और आज यानि शुक्रवार को अपने घर लौट आया। वही घर लोटने पर कॉलोनी वासियों ने जवान का फूल बरसाकर व ताली बजाकर स्वागत किया।

यह भी पढे: उत्तराखंड में 40 हुए कोरोना संक्रमित, देहरादून में इस जगह 2 और नैनीताल में इस जगह 1 नया मामला

वही जवान के इलाज के दौरान दो टेस्ट किए गए। दोनों ही टेस्ट कोरोना निगेटिव पाए गये। इसके बाद उन्हें सफदरजंग अस्पताल के कोरोना वार्ड से शुक्रवार को छुट्टी दे दी गई है। वही उनके परिवार को भी क्वारंटीन किया गया था।

दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक यूनिट के जवान एएसआई जीत सिंह ट्रैफिक पुलिस हौजखास सकल में तैनात हैं। वह कालकाजी थाने के बगल में स्थित पुलिस कॉलोनी में अपने परिवार समेत रहते हैं। वह शुक्रवार दोपहर को जूही पुलिस कॉलोनी पहुंचे तो यहां पर कॉलोनी वासियों ने उनका फूल बरसाकर व ताली बजाकर स्वागत किया और कालकाजी थाने के पुलिसकर्मियों ने भी उनका स्वागत किया। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि इससे दिल्ली पुलिस के जवान का हौसला बढ़ेगा। एएसआई जीत सिंह के ठीक होने से कॉलोनी के लोग काफी खुश नजर आए।

यह भी पढे: देहरादून में आज मिले दो कोरोना संक्रमित नए मरीज, एक सैन्यकर्मी तो दूसरा एक साल का बच्चा


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here