Home देश जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान की नापाक हरकत…किया संघर्षविराम का उल्लंघन…गोलीबारी में जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान की नापाक हरकत…किया संघर्षविराम का उल्लंघन…गोलीबारी में जवान शहीद

जम्मू कश्मीर में राजौरी जिले के पास नियंत्रण रेखा पर बुधवार को पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर पड़ोसी देश द्वारा की जा रही लगातार गोलीबारी में इस साल अब तक चार जवान शहीद हो चुके हैं। सिपाही लक्ष्मण  बिलाड़ा तहसील, जोधपुर राजस्थान के रहने वाले थे। प्रवक्ता के मुताबिक, पाकिस्तान की सेना ने बुधवार को भी सुंदरबनी में बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन कर फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में लक्ष्मण गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गर्ह।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: दो बच्चों के पिता को दूसरी महिला से हुआ प्यार, बात नहीं बनी तो गटक लिया जहर

प्रवक्ता ने कहा सिपाही लक्ष्मण एक बहादुर, बेहद प्रेरित और संजीदा सैनिक थे। राष्ट्र उनके सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए हमेशा उनका ऋणी रहेगा। बता दें इससे पहले, जनवरी में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना के तीन जवान शहीद हो गए थे। देश उनकी शहादत और कर्तव्य के प्रति उनकी निष्ठा को हमेशा याद रखेगा। इसी साल जनवरी में पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना के तीन जवान शहीद हुए थे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: नेपाल बॉर्डर पर झील फटने का खतरा, दोनों ओर जारी हुआ हाई अलर्ट


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here