Home उत्तराखंड देवभूमि के एक और लाल ने २२ साल की उम्र मे दी...

देवभूमि के एक और लाल ने २२ साल की उम्र मे दी देश के लिए कुर्बानी, नक्सली मुठभेड़ मे हुआ शहीद।

न जाने उत्तराखंड को किसकी नजर लग गयी है, जो एक के बाद एक अपने होनहार बेटे खोता जा रहा है। एक बार फिर देवभूमि के लाल ने अपने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।

ये भी पढ़ें: नागालैंड में उत्तराखंड के रुदप्रयाग जिले का एक और लाल शहीद, आखिर कब लेंगे हम इनकी शहादत का बदला

जानकारी के अनुसार, बुधवार को नागालैंड मे नक्सलियों के साथ मुठभेड़ करते हुए हल्द्वानी के ओखलकांडा निवासी यस परगाई शहीद हो गए हैं। यस परगाई अभी मात्र 22 साल के थे और कुमाऊं रैजिमेंट मे तैनात थे। इस घटना के बारे मे उनके परिवार को गुरुवार सुबह पता चला। खबर सुनने के बाद पुरे परिवार मे शोक का माहौल हो गया और हो भी क्यों नहीं उन्होंने अपना जवान बेटा जो खो दिया था। घटना के बाद से हल्द्वानी शहर के लोगों मे नक्सलियों के खिलाफ आक्रोश था और अपने बेटे के लिए आंसू। शहीद के परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी से नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की हैं।

आपको बता दे बीते कुछ दिनों से बॉर्डर में नक्सलियों और आतंकवादियों की काफी हलचल बड़ गयी हैं। कुछ दिन पहले भी नागालैंड में उत्तराखंड के रुदप्रयाग जिले के निवासी फते सिंह शहीद हो गए थे और उससे पहले भी देवभूमि के मानवेंद्र सिंह रावत और विकास गुरुंग की शहादत से उत्तराखंड वासी शोक मे थे और अब इस घटना से सबके दिलों को झकझोर दिया हैं।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here