Home उत्तराखंड 12वीं कक्षा के छात्र ने जंगल मे किया किशोरी से दुष्कर्म, बदहवास...

12वीं कक्षा के छात्र ने जंगल मे किया किशोरी से दुष्कर्म, बदहवास अवस्था मे दो दिन तक जंगल मे पड़ी रही मासूम

बताया जा रहा है की घटना उत्तराखंड के कपकोट थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहाँ किशोरी से दुष्कर्म का मामला संज्ञान मे आया है।

जानकारी के अनुसार 18 जून को 11वीं में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा रोज की तरह बकरी चराने जंगल गयी थी। इतने मे 17 वर्ष का छात्र जो 12 वीं मे पड़ता है वाहन पर आ पंहुचा और किशोरी से दुष्कर्म करने लगा। किशोरी ने मदद के लिए आवाज़ भी लगयी पर उसकी आवाज़ कोई नहीं सुन पाया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी फरार हो गया।

घटना के बाद किशोरी सदमे के कारण दो दिन तक जंगल मे बदहवास अवस्था मे पड़ी रही। किशोरी के घर वापस ना आने पर परिजनों ने खोजबीन जारी की तो किशोरी जंगल मे डरी, सहमी और बदहवास मिली। घर वापस लेन पर किशोरी ने रोते रोते अपने साथ हुई घटना को परिजनों को बताया।

इसके बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाने मे शिकायत दर्ज करवाई। थाना प्रभारी गोपालराम ने बताया कि किशोरी का मेडिकल करवाया गया है जिसमे उसके साथ हुए दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपी की तलाश करने मे जुट गयी है।

 

 


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here