Home उत्तराखंड उत्तराखंड: छत से कूदकर आत्महत्या करने जा रहा था युवक, पुलिस ने...

उत्तराखंड: छत से कूदकर आत्महत्या करने जा रहा था युवक, पुलिस ने शोले फिल्म की स्टाइल में बचाई जान

कोरोनाकाल में उत्तराखंड पुलिस लगातार सराहनीय कार्य कर रही है। लोगों की हर संभव मदद कर रही है। अब मुखानी पुलिस ने अपने सराहनीय कार्य से सबका दिल जीत लिया। पुलिस ने एक युवक की जान बचाकर एक आत्महत्या करने जा रहे युवक को सकुशल बचा लिया। एसओ सुशील कुमार केे नेतृत्व में चले जान बचाओ अभियान में आखिरकार एसओ सुशील कुमार की सूझबूझ काम आयी। पवन सिंह पुत्र बहादुर सिंह निवासी हर्ष विहार कालोनी बिठोरिया नंबर 1 उम्र 21 ब्लड बैंक की बिल्डिंग पर चढ़ गया। वह आत्महत्या करने जा रहा था तभी एसओ सुशील कुमार को सूचना मिली। पढ़ना जारी रखें:

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो गाड़ी, 6 साल की बच्ची समेत दो की मौत

इस पर तुंरत एक्शन में आये एसओ सुशील कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक पवन को बातों में उलझाया रखा। ठीक शोले फिल्म की तर्ज में ये काम हुआ। बस फर्क इतना था कि वह फिल्म थी, यहां हकीकत में जान बचानी थी। ऐसे में एक टीम छत पर भेजी गई। दूूसरी टीम उसे बातों में उलझाकर रोके रखी। जैसेे ही पुलिस टीम छत पर पहुंची तो उन्होंने युवक को बचा लिया। आज एक बड़ा हादसा होने से बच गया। मुखानी थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि युवक दिमागी रूप से भी अस्वस्थ हैं। इसके बाद युवक के परिजनों को सूचित किया गया। बताया जा रहा है कि उसकी बहन ने भी कुछ समय पहले सुसाइड किया था। उन्होंने बताया कि युवक की कांउसलिंग की जायेंगी।

उत्तराखंड: पहाड़ में गुलदार ने महिला को बनाया निवाला, पूरे गाँव मे दहशत का माहौल


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here