Home उत्तराखंड बागेश्वर में बीजेपी प्रत्याशी पार्वती ने कराया नामांकन, सीएम धामी भी रहे...

बागेश्वर में बीजेपी प्रत्याशी पार्वती ने कराया नामांकन, सीएम धामी भी रहे मौजूद

बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के पक्ष में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, सांसद और प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। प्रत्याशी के नामांकन के बाद नुमाइशखेत मैदान पर चुनावी सभा आयोजित की गई। प्रत्याशी अपना भाषण पूरा नहीं कर सकीं। वह मंच पर ही भावुक हो गईं तो उन्हें सीएम ने ढांढस बंधाया। नुमाइशखेत मैदान पर आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि चंदन की पार्वती को विजयी बनाएं। स्व. चंदन राम दास को बागेश्वर की हमेशा फिक्र थी। विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। उन्हें आगे बढ़ाना है। कांग्रेस के पास प्रत्याशी नहीं था। आप के नेता को सदस्यता ग्रहण कराई और उसे टिकट दे दिया। आज कांग्रेस के लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

प्रत्याशी पार्वती दास ने कहा कि वह पति के कार्यों को आगे बढ़ाएंगी। वह मंच पर भावुक हो गईं। मुख्यमंत्री को उठकर उन्हें समझाने आना पड़ा। वह अपना भाषण पूरा भी नहीं कर सकीं। जनता का आभार व्यक्त किया और वोट देने को कहा। प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि वह बागेश्वर को जानने और समझने के लिए यहां हैं। यहां के लोग अच्छे हैं। वह भाजपा को वोट भी कर रहे हैं। भाजपा विकास का नाम है। बागेश्वर का विकास, सपने और चंदन राम दास के अधूरे काम आगे बढ़ाने के लिए वोट करें।

सीएम ने कहा कि चंदन राम दास पहली बार विधानसभा आए। भाषण पूरा किया और अस्पताल में भर्ती हो गए। चिकित्सकों ने उन्हें दिल्ली ले जाने को कहा। एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई। वह बीमारी में भी चिंतित रहते थे। उन्हें बागेश्वर के विकास की चिंता रहती थी। सुंदर बागेश्वर का संकल्प लेना है। सांसद अजय टम्टा ने कहा कि विकास आगे बढ़ रहा है। दुर्भाग्य से चंदन नहीं हैं। भाजपा ने 370 हटाया और समान नागरिक संहिता विषय भी भाजपा का है। ग्वालदम-कपकोट-जौलजीवी मोटर मार्ग भारत माला के अंतर्गत है। इसी सत्र में काम पूरा होना है। प्रधानमंत्री की नवरत्न योजना में बागेश्वर-टनकपुर रेल मार्ग का सर्वेक्षण हुआ है। पीएमजीएसवाई के तहत सड़कें बन रही हैं।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here